फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shiv Mandir-Dharamshala found in Sarai Miyan will be renovated

Aligarh: सराय मियां में मिले शिव मंदिर-धर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार, महापौर से मिला महौर समाज

Sat, 21 Dec 2024 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 01:13 PM IST
सार

19 दिसंबर को सराय मियां में मंदिर मिला। 20 दिसंबर को माहौर समाज के पार्षद पूर्व महापौर शकुंतला भारती के नेतृत्च में महापौर प्रशांत सिंघल से मिले। लोगों ने करीब 100 साल पुराने मंदिर और धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग की।

विज्ञापन
Shiv Mandir-Dharamshala found in Sarai Miyan will be renovated
महापौर प्रशांस सिंघल से मुलाकात करते माहौर समाज के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के सराय मियां की घनी मुस्लिम आबादी में मिले प्राचीन शिव मंदिर और धर्मशाला के जीर्णोद्धार के प्रयास शुरू हो गए हैं। इस संबंध में माहौर समाज के पार्षद तथा वरिष्ठ नागरिकों ने महापौर से मुलाकात की। महापौर ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सराय मियां में जहां शिव मंदिर मिला है वहां माहौर समाज की घनी आबादी थी। धीरे-धीरे माहौर समाज के लोग अपने मकान मुस्लिम समाज के लोगों को बेचकर अन्य स्थानों पर चले गए। अब वहां घनी मुस्लिम आबादी है। वहां माहौर समाज का मंदिर और धर्मशाला है, जो देखरेख के अभाव में बदहाल हो गए। 19 दिसंबर को पुलिस की मौजूदगी में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सराय मियां में पहुंचकर मंदिर में साफ-सफाई की थी।
विज्ञापन


20 दिसंबर को इस मामले में माहौर समाज के पार्षद पूर्व महापौर शकुंतला भारती के नेतृत्च में महापौर प्रशांत सिंघल से मिले। लोगों ने करीब 100 साल पुराने मंदिर और धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग की तो महापौर ने धर्मशाला का निर्माण नगर निगम से कराने और मंदिर का जीर्णोद्धार अपनी ओर से कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद सूरज माहौर, राकेश ठाकुर, सतीश कुमार, सौरभ वाष्र्णेय, भजनलाल माहौर , विनोद माहौर, करण माहौर, सतीश कुमार, संजय माहौर, सुनील माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मंदिर में आरती
हिंदू संगठनों ने प्राचीन शिव मंदिर में की आरती
सराय मियां में 19 दिसंबर को मिले शिव मंदिर में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने साफ-सफाई कर आरती की। भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने बताया कि गंगाजल से मंदिर प्रांगण और मंदिर परिसर को शुद्ध करके हनुमान चालीसा और आरती का कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर बजरंग दल नेता अंकुर शिवाजी, ब्रजेश कंटक, गोविंद वार्ष्णेय, भू प्रकाश माहौर, भजनलाल माहौर, सतीश माहौर, विशाल देशभक्त, हरिप्रसाद माहौर, जूबिन वार्ष्णेय, मन्नू पंडित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed