{"_id":"5cfa23efbdec22076649730a","slug":"shilpa-sharma-mother-of-2-5-yr-old-twinkle-murdered-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल हत्याकांड: रोते-रोते बोली मां, मेरी बच्ची के हत्यारों को मिले मौत की सजा वरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल हत्याकांड: रोते-रोते बोली मां, मेरी बच्ची के हत्यारों को मिले मौत की सजा वरना...
Sat, 08 Jun 2019 08:26 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
टप्पल थाने के बाहर ग्रामीण (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ की ढाई साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या मामले में उसकी मां का बयान आया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की मां ने अपनी हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार और योगी सरकार से अपील की है।
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने रोते हुए कहा मेरी बच्ची के हत्यारों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह 7 साल के बाद फिर से जेल से बाहर आ जाएंगे। ऐसे लोगों की समाज में कोई जगह नहीं।
विज्ञापन
बता दें अलीगढ़ में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत की खबर बीते सात दिन से देश भर की सुर्खियों में है। इस जघन्य हत्याकांड ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के टप्पल इलाके में सामने आए इस मामले में अभी तक दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जाता है कि इनमें से एक आरोपी को दस हजार रुपए मृतक बच्ची के पिता को लौटाने थे।
इस बात को लेकर बच्ची के पिता और आरोपी के बीच कहासुनी भी हुई थी, लेकिन यह नहीं मालूम था कि बात इस हद तक चली जाएगी। मुख्य आरोपी जाहिद ने अपने एक साथी असलम के साथ मिलकर बच्ची की निर्मम हत्या कर डाली और शव को घर के नजदीक कूड़े के ढेर में फेंक दिया।
गौरतलब हो बच्ची 30 मई को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे बहुत खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजन थाने गए तो पुलिस ने 31 मई को गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। तब जाकर बच्ची की दर्दनाक मौत का खुलासा हुआ।