फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shekhar saraf kabaddi sangram

शेखर सराफ कबड्डी संग्राम: पहले दिन दरबार वॉरियर्स का दबदबा, छह अंक के साथ सबसे आगे, फाइनल 1 अक्टूबर को

Sun, 29 Sep 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:13 PM IST
सार

इंजी. सुमित सराफ ने कहा है कि अलीगढ़ जिले का अगर कोई खिलाड़ी ओलंपिक में पदक हासिल करता है, तो उसे 25 लाख और एशियाई खेलों में पदक जीतता है, तो 11 लख रुपये का नकद इनाम शेखर सराफ फाउंडेशन देगा।

विज्ञापन
shekhar saraf kabaddi sangram
कबड्डी मैच - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल स्टेडियम में शेखर सराफ कबड्डी संग्राम खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन दरबार वॉरियर्स टीम का दबदबा रहा। फाइनल 1 अक्तूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

सुमित सराफ
 रविवार को उद्घाटन मैच सांगवान सिटी और आईटी हॉस्पिटल के बीच खेला गया। आईटी हॉस्पिटल ने यह मैच 41-29 अंक से जीत लिया। दूसरे मैच में आभा होटल ने माहेश्वरी सुपर किंग्स को 34-30 अंक से हरा दिया। तीसरे मैच में दरबार वॉरियर्स ने विश्व भारतीय टाइगर को 58-34 अंक से हराया। चौथे मैच में अक्रूर सेना ने छर्रा लायंस को 41-30 अंक से शिकस्त दी। 
विज्ञापन

शपथ
पांचवें मैच में माहेश्वरी सुपर किंग्स ने सांगवान सिटी को 54-24 अंक से हराया। छठे मैच में दरबार वॉरियर्स ने आभा ग्रुप को 36-26 अंक से हराया। सातवें मैच में छर्रा लायंस ने विश्व भारती टाइगर्स को 67-28 अंक से हराया। आठवें मैच में अक्रूर सेना ने आईटी हॉस्पिटल को 38-33 अंक से हराया। नौवें मैच में दरबार वॉरियर्स ने सांगवान सिटी को 45-31 अंक से हराया। मैच का सीधा प्रसारण यू ट्यूब पर भी हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका 

टीम                         अंक
दरबार वॉरियर्स             6 
अक्रूर सेना                   4  
माहेश्वरी सुपर किंग्स        2 
आईटी हॉस्पिटल            2 
आभा ग्रुप                     2
छर्रा लायंस                    2 


खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में बनें सहयोगी : सुमित
शेखर सराफ कबड्डी संग्राम के आयोजक अध्यक्ष इंजी. सुमित सराफ ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में लोग सहयोगी बनें। जिले का अगर कोई खिलाड़ी ओलंपिक में पदक हासिल करता है, तो उसे 25 लाख और एशियाई खेलों में पदक जीतता है, तो 11 लख रुपये का नकद इनाम शेखर सराफ फाउंडेशन देगा। सुमित ने कहा कि जल्द ही वह अपने पिताजी के नाम पर एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी कराएंगे, जिसमें जरूरतमंद और साधन विहीन खिलाड़ियों को मुफ्त में खेल प्रशिक्षण व शिक्षा की व्यवस्था होगी। 
शपथ
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मौके पर टीम के स्वामी संजय माहेश्वरी, अखिल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सांगवान, मनोज सिंह, यावर खान, गोपाल वार्ष्णेय, ओमवीर गुप्ता, वरुण मल्होत्रा, अमित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संचालन मजहर उल कमर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed