{"_id":"62eacd860e2dcb57ba549423","slug":"she-poured-petrol-herelf-aligarh-news-ali297451491","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा कराने के लिए खुद पर उड़ेला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा कराने के लिए खुद पर उड़ेला पेट्रोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बुधवार को एसएसपी दफ्तर पर एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। वह अपने धोखेबाज प्रेमी पर दुष्कर्म के मुकदमे की जिद पर अड़ी थी। पुलिस उसे बचाकर महिला थाने ले गई। यहां अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। महिला की जिद पर उसके प्रेमी पर धोखा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये घटनाक्रम बुधवार दोपहर का है। टप्पल क्षेत्र के एक गांव की महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर केन से पेट्रोल उड़ेल लिया। वह खुद को आग लगा पाती, तभी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई और महिला पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। महिला थाना ले जाकर जब उससे पूछताछ हुई तो पूरा भेद खुल गया। मामला एसएसपी के संज्ञान में लाया गया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात ने प्रकरण को लेकर टप्पल पुलिस से वार्ता की और तत्काल महिला की तहरीर पर उसके प्रेमी शिवम पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी देहात पलास बंसल के अनुसार आरोपी प्रेमी परिवार सहित तीर्थ दर्शन को गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। वापसी होते ही जेल भेजा जाएगा।
प्रेमी से धोखा मिलने पर पहुंची पति के पास
एसपी देहात के अनुसार महिला का प्रकरण पिछले कई दिन से थाना पुलिस के संज्ञान में है। तीन दिन पहले तक महिला अपने पति के खिलाफ खड़ी थी। महिला मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। उसने बुलदंशहर के ही गैर समुदाय के व्यक्ति से छह वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया और ये दोनों जट्टारी में आकर बस गए। कुछ दिन पहले दंपती में विवाद के चलते महिला का शिवम से प्रेम संबंध हो गया और उसके साथ रहने लगी। इस दौरान अपने पति पर कुछ राजनीतिक लोगों की मदद से लव जेहाद का आरोप लगाकर थाने पहुंची। बाद में शिवम के आर्थिक हालात देख उसे छोड़ पति के पास पहुंच गई। मगर पति ने यह शर्त रख दी कि पहले शिवम को जेल भिजवाएगी, तभी तुझे साथ रखूंगा। इसी शर्त के चलते वह शिवम पर मुकदमे की जिद पर अड़ी थी।