फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shardiya Navaratri from today, the winds of devotion will flow for nine days

शारदीय नवरात्र आज से, नौ दिन बहेगी भक्ति की बयार

Sat, 17 Oct 2020 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navaratri from today, the winds of devotion will flow for nine days
शारदीय नवरात्र

शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हो रहे हैं। नौ दिनों तक शहर के देवी मंदिरों में भक्ति की बयार बहेगी। इसके अलावा घरों में भी माता विराजेंगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर मंदिरों में भी सामाजिक दूरी को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। मास्क लगाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। माता की पूजा के लिए शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की। पूजन सामग्री की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ी। फ ल, फू ल, दही, दूध, मिठाई की जमकर बिक्री हुई।

विज्ञापन


शहर के नौरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध नवदुर्गा मंदिर में एक बार में 15 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के महंत छोटू महाराज ने बताया कि मास्क के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर के अंदर गोले बनवाए गए हैं। मंदिर के बाहर भी भीड़ नहीं होने दी जाएगी। नवरात्र से एक दिन पहले शुक्रवार को श्रद्धालु बाजारों में निकले और जमकर खरीददारी की। फ ल, दही, दूध, मिठाई के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी की। माता की चुनरी से लेकर फोटो और पोशाक की खरीदारी की गई। इधर, ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी खुश नजर आए। शाम को नौरंगाबाद क्षेत्र की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाएं चुनरी आदि की खरीदारी करती दिखीं।
विज्ञापन


सुबह 11.36 बजे से 12.24 बजे तक है घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की है। पहले दिन शनिवार को मां शैलपुत्री की पूजा होगी। घट स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.36 बजे से लेकर 12.24 बजे तक रहेगा। इस बार सूर्य लग्न में नीच का होगा। यह अत्यंत दुर्लभ घटना है, जो 20 साल बाद घट रही है। कलश स्थापना के लिए सुबह 08.16 बजे से 10.31 बजे तक भी मुहूर्त है। दोपहर में 2.24 बजे से 3.59 बजे तक कुंभ लग्न का मुहूर्त और शाम 7.13 बजे से रात 9.12 बजे तक वृषभ लग्न का मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed