फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shakir got injured by a bullet fired from a pistol while cleaning, sent to jail

Aligarh News: साफ करते वक्त तमंचे से चली गोली से घायल हुआ शाकिर, जेल भेजा

Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
सार

तमंचा साफ करते वक्त गोली चली थी, जिससे शाकिर घायल हुआ था। शाकिर के बरोठा नहर पार दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन
Shakir got injured by a bullet fired from a pistol while cleaning, sent to jail
पिस्तल से चली गोली - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बीते सप्ताह 9 मई रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुए मोरथल गांव के युवक को पुलिस ने 13 मई सुबह बरोठा नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ, जिसे वह अपर गंग नहर में फेंकने जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर युवक को जेल भेज दिया गया है। गोली तमंचा साफ करने के दौरान चली थी।

विज्ञापन


तालानगरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि 9 मई की रात दस बजे करीब कासिमपुर रोड पर रहने वाले शाकिर पुत्र हसरत निवासी मोरथल के बाएं पैर की जांघ से गोली आर पार निकल गई थी। घायल को मेडिकल में भर्ती करा दिया गया था। इस दौरान जांच में परिजनों द्वारा हमले के आरोप संदिग्ध प्रतीत हुए और प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटनावश होना प्रतीत हुआ।
विज्ञापन


पता चला कि तमंचा साफ करते वक्त गोली चली थी, जिससे शाकिर घायल हुआ था। शाकिर के बरोठा नहर पार दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद तालानगरी चौकी प्रभारी की ओर से आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed