फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shahjamal Protest

शाहजमाल धरने पर पहुंचीं ऊपरकोट से हटाई महिलाएं

Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shahjamal Protest
शाहजमाल ईदगाह के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को हुए उपद्रव के बाद ऊपरकोट इलाके से जबरन हटाई गई महिला आंदोलनकारियों ने शाहजमाल को अपना ठिकाना बना लिया है। यहां चल रहे धरने में शामिल होने के लिए सोमवार सायं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई। इसके चलते रविवार की घटना के बाद सोमवार दोपहर तक करीब 500 की संख्या में शाहजमाल में मौजूद महिलाओं की संख्या देर सायं तक बढ़कर हजारों में पहुंच गई। एएमयू छात्राओं के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस के बजाय सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। दिल्ली में पथराव एवं फायरिंग की सूचना के बाद ऊपरकोट पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को निशाना बनाया। गुस्साई पुलिस ने इनके साथ ही ऊपरकोट में धरना दे रही महिलाओं को भी जबरन हटा दिया। पुलिस कार्रवाई एवं आरएएफ द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए प्रदर्शनकारी महिलाएं वहां से भाग गई। इस कार्रवाई का असर सोमवार को शाहजमाल में पिछले 28 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन पर नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक यहां आंदोलनकारी महिलाओं की संख्या करीब 500 दिखाई दी। इससे दो दिनों से महिलाओं को हटाने के प्रयास में जुटे पुलिस एवं प्रशासन के अफसर राहत की सांस लेते नजर आए। लेकिन सायं होते होते महिलाओं की संख्या में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई। ऊपरकोट से हटाई गई महिलाएं शाहजमाल पहुंच गई। देखते ही देखते धरना स्थल पर महिलाओं की संख्या 2500 को पार कर गई। इस दौरान मंच का संचालन एएमयू छात्राओं के हाथ ही रहा। खास बात यह रही कि आंदोलनकारी महिलाएं पुलिस के बजाय सरकार विरोधी नारे लगाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का खौफ दिखाया धरना स्थल पर
शाहजमाल में धरने के दौरान रविवार की घटना से सबक लेते हुए पुलिस एवं प्रशासन का रुख बदल गया। धरनारत महिलाओं को हटाने के बजाय डराने की रणनीति पर अमल हुआ। फ्लैग मार्च हुआ तो रास्ते में मिले लोगों को डांट फटकार कर भगाने की कोशिश भी हुई। धरनारत महिलाओं को समझाने के प्रयास हुए तो कानून का भय भी दिखाकर आंदोलन से मार्ग से हटाने की कोशिश हुई। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने स्वीकार किया कि आंदोलनकारियों को अपनी बात कहने के लिए मौका दिया गया है। लेकिन कोई सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed