फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shaheen bagh women comes to Shahjamal eidgah

शाहजमाल ईदगाह में पहुंची शाहीन बाग की महिला

Sun, 16 Feb 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
shaheen bagh women comes to Shahjamal eidgah
जमालपुर ईदगाह के पास धरने पर बैठी महिलाओं को हटवाने के बाद मार्च निकालते एसीएम रंजीत सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
शाहजमाल ईदगाह पर चल रहे धरने में दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठने वाली एक महिला शामिल हो गई। हालांकि, पुलिस इससे अनजान रही।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में शनिवार को शाहजमाल स्थित ईदगाह के सामने महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। महिलाएं यहां 18 दिन से धरने पर हैं। धरना स्थल पर सुबह को सन्नाटा रहता है, लेकिन शाम होते-होते इनकी तादाद बढ़ने लगती है। धरना स्थल पर महिलाएं जोहर, अस्र, मगरिब, इशा व फज्र की नमाज भी पढ़ती हैं। महिलाओं के साथ छात्राएं भी शामिल हो रही हैं। धरना स्थल पर इस्लाम और इंसानियत के बारे में भी जानकारी दी जाती है। वहीं, पुलिस फोर्स तैनात रहा।
जमालपुर में महिलाएं सड़क पर बैठीं, हटाया
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में शनिवार को जमालपुर ईदगाह के सामने सड़क पर महिलाएं बैठ गईं, जिन्हें पुलिस ने हटा दिया।
सुबह करीब 9 बजे 20-25 महिलाएं एकत्र होकर ईदगाह के पास आई थीं, जो कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गईं। फिर सुबह करीब 11:30 बजे महिलाएं आईं, जो ईदगाह के सामने सड़क पर बैठ गईं। मौके पर सीओ तृतीय अनिल समानिया, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, महिला पुलिस के साथ पहुंच गए। महिलाओं को समझा-बुझाकर उन्हें घर वापस भेज दिया। बाद में महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा। यह महिलाएं मौलाना आजाद नगर व शहंशाबाद की थीं।
विज्ञापन

आईजी हॉल के पास भी पहुंचीं महिलाएं
एएमयू के आईजी हॉल के पास शाम पांच बजे महिलाएं 20-30 की तादाद में पहुंच गईं। महिलाएं सड़क पर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में धरने पर बैठना चाहती थीं। खबर पाते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। महिलाओं ने पुलिस से बताया कि कोई उनके घर पर आया था और कागज मांग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने पूछा किससे कागज मांगा था, तो वह बता नहीं सकी। इसी बीच पूर्व विधायक विवेक बंसल भी पहुंच गए। पुलिस ने उनसे अनुरोध करके उन्हें वापस भेज दिया।

जमालपुर ईदगाह के पास धरने पर बैठी महिलाओं को हटाती महिला पुलिस।

जमालपुर ईदगाह के पास धरने पर बैठी महिलाओं को हटाती महिला पुलिस।- फोटो : CITY OFFICE

जमालपुर ईदगाह के पास धरने पर बैठी महिलाओं को हटाती महिला पुलिस।

जमालपुर ईदगाह के पास धरने पर बैठी महिलाओं को हटाती महिला पुलिस।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed