{"_id":"6536cf2ea6e05c7c8904e756","slug":"shahbazpur-attempt-to-spoil-the-atmosphere-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-216-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धार्मिक स्थल पर रखी टूटी हुई तस्वीर, माहौल बिगाड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धार्मिक स्थल पर रखी टूटी हुई तस्वीर, माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Tue, 24 Oct 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:23 AM IST
सार
देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शीलेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि वह सुबह अपने घर से दुर्गा पूजा कर पीपल के पेड़ के पास चामड़ माता पर पूजा करने गया था। तभी पीपल के पेड़ के नीचे कुछ तस्वीरें रखी हुई देखी। जिसमें एक टूटी हुई तस्वीर दिखाई दी।
विज्ञापन
गांव शहबाजपुर में मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना क्षेत्र शहबाजपुर में एक धर्मस्थल पर असामाजिक तत्वों ने एक मकबरे की टूटी तस्वीर को रख दिया। घटना की सूचना अलीगढ़ अधिकारियों तक पहुंची तो थानाध्यक्ष गांव पहुंचे। टूटी हुई मकबरे की तस्वीर को अपने साथ ले आए। ग्रामीण ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शीलेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि वह सुबह अपने घर से दुर्गा पूजा कर पीपल के पेड़ के पास चामड़ माता पर पूजा करने गया था। तभी पीपल के पेड़ के नीचे कुछ तस्वीरें रखी हुई देखी। जिसमें एक टूटी हुई तस्वीर दिखाई दी। वहां पर पूजा अर्चना के लिए लोग एकत्रित हो रहे थे, इस दृश्य को देखकर काफी लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के पास यह सूचना दी तो विजयगढ़ थानाध्यक्ष बृजपाल सिंह पहुंचे। थानाध्यक्ष ने उस टूटी तस्वीर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाने की अपील की। क्षेत्राधिकार सर्जना सिंह मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन शरारती तत्वों ने यह टूटी तस्वीर यहां रखी है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन