{"_id":"5c55edaabdec22121f0304df","slug":"shah-and-yogi-to-visit-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह व योगी छह को आएंगे अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह व योगी छह को आएंगे अलीगढ़
Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को तालानगरी में बृज प्रांत के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, पार्टी के यूपी प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, बृज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन महामंत्री भवानी सिंह भी तकरीबन 40 हजार बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को संबोधित करेंगे।
सुबह 11 बजे तक बड़े नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।
पहले यह सम्मेलन एटा नुमाइश मैदान में होना तय था लेकिन वहां नुमाइश जारी होने के कारण अचानक आयोजन स्थल अलीगढ़ कर दिया गया। इस संबंध में बीती 29 जनवरी को आगरा सर्किट हाउस में जेपी नड्डा पहले ही बैठक कर चुके हैं। जिसमें इस बूथ सम्मेलन की रूपरेखा तय हुई थी।
तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास के मैदान में तूफानी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपाइयों ने सम्मेलन में पूरी ताकत झोंक दी है, रैली में भीड़ को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। बूथ सम्मेलन में भाजपा बृज प्रांत के करीब 26 हजार बूूथों के अध्यक्षों, प्रभारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन
भाजपा बृज प्रांत में 17 जिला यूनिट
भाजपा बृज प्रांत में 17 जिला यूनिट हैं, हकीकत में ये 12 सरकारी जिले हैं। इसमें मथुरा जिला एवं महानगर यूनिट, आगरा जिला एवं महानगर यूनिट, फीरोजाबाद जिला एवं महानगर यूनिट, मैनपुरी जिला, एटा जिला, कासगंज जिला, हाथरस जिला, अलीगढ़ जिला एवं महानगर यूनिट, बदायूं जिला यूनिट, बरेली महानगर एवं जिला यूनिट, पीलीभीत और शाहजंहापुर जिला यूनिट शामिल है। इन जिलों के 40 हजार कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
40 हजार कार्यकर्ता आएंगे भाजपा के सम्मेलन में
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के बूथ सम्मेलन में बृज प्रांत में शामिल 17 जिला यूनिट के लगभग 40 हजार कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इन दिनों नुमाइश में जबरदस्त भीड़ होने के कारण प्रशासन का फोकस अभी तक उसी तरफ था। शुक्रवार शाम को झूला टूटने के बाद अधिकारियों की भागदौड़ और बढ़ गई है। शुक्रवार को झूलों की चेकिंग के बाद प्रशासन का अमला सीधे वहां से तालानगरी की ओर दौड़ पड़ी। यहां पर संत फिदेलस स्कूल के पास खाली पड़े मैदान पर भाजपा के बूथ सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई। यहां पर दस जेसीबी, एक दर्जन डंपर, ट्रैक्टर और बाकी मशीनों से जमीन को समतल करने का काम शुरू हो गया। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने खुद कमान संभाल ली है। यहां एडीए, नगर निगम और कई विभागों के ठेकेदारों को रैली की व्यवस्थाएं मुकम्मल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीएम के आने की चर्चा के बीच आ रहे शाह-योगी
जनवरी के पहले पखवाड़े में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली की सुगबुगाहट हुई तो जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं लेकिन वह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद यूपी प्रभारी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की आगरा बैठक के बाद एटा में बूथ सम्मेलन तय हुआ था जो अब अलीगढ़ में होगा।
एटा की नुमाइश ने दिलाया अलीगढ़ को मौका
बूथ सम्मेलन के व्यवस्था प्रमुख डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा में हुई बैठक में ये सम्मेलन एटा के नुमाइश मैदान में होना तय हुआ था, लेकिन वहां नुमाइश अभी तक जारी है जिससे इतने बड़े सम्मेलन को करना संभव नहीं था। ऐसे में सम्मेलन की मेजबानी का मौका अलीगढ़ को मिला है। शुक्रवार रात को ये फेरबदल किया गया।
हर जिला यूनिट का अलग ब्लाक होगा
सर्किट हाउस में इस संबंध में शनिवार को हुई बैठक में भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन महामंत्री भवानी सिंह, बृज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, सह लोकसभा प्रभारी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित विधायक और कई नेता मौजूद रहे। बूथ सम्मेलन के लिए डा. मानवेंद्र को प्रभारी नियुक्ति करने के बाद अन्य व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा हुई। तय हुआ कि मैदान में मंच, उसके पास ही ग्रीन हाउस, डी ब्लाक, हर जिला यूनिट के अनुसार 17 अलग अलग ब्लाक होंगे। जिसमें जिला यूनिटों से आए प्रभारी मौजूद रहेंगे। पार्किंग, हेलीपैड, ग्रीन हाउस, वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी की व्यवस्थाएं भी अलग अलग लोगों को सौंपी गईं।
2013 में आए थे अमित शाह
लोकसभा चुनाव 2014 से पूर्व यूपी के प्रभारी अमित शाह वर्ष 2013 में अलीगढ़ आए थे। यहां कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद वह राज पैलेस में पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मिले थे।