{"_id":"5ddadfdf8ebc3e54936d4a21","slug":"shabana-who-injured-in-accident-died-aligarh-news-ali219658362","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो और टेंपो की टक्कर में घायल शबाना ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो और टेंपो की टक्कर में घायल शबाना ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी के बाईपास पर शनिवार देर रात गेस्ट हाउस के बाहर खड़े टेंपो और स्कार्पियो की टक्कर में घायल ननद-भाभी की मौत के बाद एक घायल युवती शबाना ने भी दम तोड़ दिया। रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें परिवार वालों को सौंपा। एक साथ तीन शवों को देख परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना के बाद भीड़ द्वारा दबोचे गए चालक और हिरासत में ली गई गाड़ी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर बी निवासी अफजाल का परिवार शनिवार रात को नगला पटवारी के बाईपास स्थित जीआर गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात करीब 11 बजे वापसी में एक टेंपो में अफ जाल की 35 वर्षीय पत्नी शमीम, 12 वर्षीय चचेरी बहन फरहीन पुत्री मुश्ताक निवासी नगला मैवाती, नरौली, मथुरा के अलावा साली शबाना, आफताब, समरीन, शमीन एक टेंपो में सवार हो गए थे। कुछ लोग दूसरे टेंपो में सवार होने की तैयारी में थे। तभी पीछे बरौला की ओर से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। स्कार्पियो सवार तीन लोग उसमें से उतर कर भाग गए, जबकि चालक को भीड़ ने पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल भेजा। यहां शमीम व चचेरी बहन फरहीन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान शबाना ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार अन्य घायलों का इलाज जारी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया है। स्कार्पियो चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कार्पियो जवां के फरीदपुर की बताई जा रही है। पुलिस उसके मालिक तक पहुंचने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
शवों को देख फफक उठे लोग
खुशहाल परिवार को हादसे ने एक साथ तीन मौतों का गम दे दिया। घटना की सूचना पाते ही मृत फरहीन के पिता मुश्ताक सहित अन्य परिवारीजन मथुरा से देर रात को अलीगढ़ आ गए। मासूम सहित हादसे के मृतकों को खफन में लिपटा देख हर कोई फफक उठा। मुश्ताक ने बताया कि बेटी शादी समारोह में शामिल होने के लिए ही अलीगढ़ आई थी। मगर, क्या पता था कि यहां से वह कभी अपने घर वापस नहीं जा सकेगी।