फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sewerage treatment plant could not start even after eight month

आठ माह बाद भी नहीं शुरू हो सका सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Mon, 13 Jun 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sewerage treatment plant could not start even after eight month
मथुरा मार्ग पर आठ महीने के बाद भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) शुरू नहीं हो सका। अमृत योजना के तहत 103.27 करोड़ रुपये से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण की मियाद 31 अक्तूबर 2021 थी। अब इस प्लांट को जुलाई-2022 में शुरू होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की 42 परियोजनाओं में शामिल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य 95 फीसदी हो चुका है। निर्माण कार्य का जिम्मा जल निगम के पास है। मार्च 2019 से प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। प्लांट शुरू होने से शहर की सीवरेज की दिक्कत से लोगों को निजात मिलेगी। 45 एमएलडी (मिलियन ऑफ लीटर प्रतिदिन) के ट्रीटमेंट प्लांट से डेढ़ लाख घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा शहर के नालों का पानी भी पंप के जरिये प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद उसे साफ करने के बाद इगलास के नाले में डाला जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के पूर्ण होने में देरी की वजह कोरोना महामारी है। अगर महामारी नहीं होती तो मियाद तिथि से पहले प्लांट निर्माण कार्य पूरा हो जाता है। बस, आखिरी चरण में है। उम्मीद है कि अगले महीने प्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कौशल, उप महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed