{"_id":"650361f15b0746bc4a034319","slug":"seventh-accused-caught-in-throwing-detonator-rod-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-90-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डेटोनेटर की छड़ फेंकने वाला सातवां आरोपी दबोचा, छड़ें देने वाले की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डेटोनेटर की छड़ फेंकने वाला सातवां आरोपी दबोचा, छड़ें देने वाले की तलाश जारी
Fri, 15 Sep 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:11 AM IST
सार
अब तक हुई जांच में जेल गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से डेटानेटर की छड़ें मंगवाकर यहां फेंकी थीं। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को सूचना देकर अपने साथी पर छड़ें फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छह सितंबर को खेरेश्वर मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस के सामने पेड़ के नीचे डेटोनेटर की अमोनिया नाइट्रेट की छड़ें फेंकने वाले थाना पुलिस ने सातवें आरोपी को दबोचा है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी को उसी दिन पुलिस ने दबोचकर जेल भेजा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि इस मामले में अब तक हुई जांच में जेल गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से डेटानेटर की छड़ें मंगवाकर यहां फेंकी थीं। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को सूचना देकर अपने साथी पर छड़ें फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मामले में मुख्य आरोपी चांद को पुलिस ने उसी रात दबोच लिया था। उससे मिली जानकारी के आधार पर इमामबाड़ा थाना नौहझील जिला मथुरा निवासी इश्तियाक खां पुत्र जफ्फार को मथुरा रोड पर पुल के पास से दबोचा गया। उसके पास से एक डेटोनेटर छड़ भी बरामद हुई है। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में है, जिसने राजस्थान से लाकर इन आरोपियों को डेटोनेटर की छड़ें दी थीं।
विज्ञापन