फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven years old girl assaulted by landlord in Aligarh

सात वर्षीय बच्ची संग मकान मालिक ने किया रेप, गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 09:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 13 Apr 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Seven years old girl assaulted by landlord in Aligarh
सांकेतिक तस्वीर

एक ओर नवरात्र में बेटियों और महिलाओं को देवी का स्वरूप समझ पूजा जा रहा है। वहीं, महानगर के बन्नादेवी इलाके के मोहन नगर में एक सात वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक ने किराएदार की मासूम बेटी को खिलौने देने के बहाने कमरे में बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


मामला उस वक्त खुला जब बच्ची को उसकी मां शनिवार सुबह नहलाने के लिए ले गई। इसी दौरान बच्ची के गुप्तांग से खून बहने लगा। मां ने जब बच्ची से पूछताछ की तो मासूम ने आरोपी की हरकतों की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने थाना पुलिस को इस मामले में शनिवार शाम को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


मूलरूप से कासगंज का रहने वाला एक दंपती शहर की बन्नादेवी इलाके की मोहन नगर कालोनी में स्थित एक तीन मंजिला मकान में काफी लंबे समय से रह रहा है। वाकये के अनुसार बच्ची शुक्रवार को नीचे खेलने के लिए गई थी। इसी दौरान मकान मालिक  उसे खिलौने और चॉकलेट देने के बहाने कमरे में ले गया। कमरे को बंद कर बच्ची के साथ घिनौनी हरकतों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां के अनुसार बेटी ने बताया कि वह अंकल रोज कमरे में आने की बात कहने लगे। जब वह गंदा काम कर रहे थे तो बचाव के लिए चीख पुकार भी की, लेकिन दरिंदे ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जब यह बात पता लगी तो इसका विरोध पति और मैंने उससे किया तो वह मुंह बंद रखने की बात कहने लगा। आरोप है कि उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरुणा राय के मुताबिक बच्ची की मां की ओर से तहरीर दी गई है। जिस पर मकान मालिक संदीप उर्फ खिल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed