फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven reserves, eight refurbished, nine commissioned .. New 660 MW unit halted

सात रिजर्व, आठ में मरम्मत, नौ चालू.. नई 660 मेगावाट यूनिट का काम ठहरा

Mon, 24 May 2021 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Seven reserves, eight refurbished, nine commissioned .. New 660 MW unit halted
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

कोरोनाकाल की दूसरी लहर से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में 23 दिनों से जारी कोरोना कर्फ्यू और मौसम में आए बड़े परिवर्तन के कारण बिजली की मांग बहुत कम हो गई है। इसलिए हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में उत्पादन कम हो गया है। यहां की सात नंबर यूनिट को रिजर्व में रखा गया है।
आठ नंबर में मरम्मत जारी है। केवल नौ नंबर यूनिट में उत्पादन चालू है। इधर, नई 660 मेगावाट यूनिट का काम ठहर गया है। इसका काम पूरा कराने के लिए अब कामगारों की वापसी का इंतजार है। कोरोना संक्रमण काल में पॉवर हाउस के लगभग 4500 कामगार अपने घर वापस गए हैं, जिनके लौटने का इंतजार है।
विज्ञापन

वापस आने के बाद सभी को 15 दिन का क्वारंटीन कराया जाएगा। इसलिए नई 660 मेगावाट यूनिट का काम फिलहाल एक महीने और लेट हो गया है। इस यूनिट को अप्रैल से उत्पादन पर आना था, अब ये काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में मानसून के आगमन को देखते हुए पॉवर हाउस में जरूरी मरम्मत और अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं। पॉवर हाउस के महाप्रबंधक आरके वाही कहते हैं कि जल्द ही सभी कामगारों के वापस आते ही काम अपनी पुरानी रफ्तार पर आएगा और उत्पादन पूरी क्षमता पर आएगा।
उन्होंने बताया कि सात नंबर यूनिट रिजर्व में है, मांग होते ही उसको चालू कर दिया जाएगा। आठ नंबर की मरम्मत हो रही है, नौ नंबर चालू है। कोरोना संक्रमण काल में काम ठहर गया था, इसलिए 660 मेगावाट की नई यूनिट का काम अब दो महीने लगभग जुलाई तक लेट हो जाएगा।
महाप्रबंधक आरके वाही कहते हैं कि कोरोना काल में पॉवर हाउस के सभी कर्मियों और अन्य स्टाफ ने बहुत दृढ़ता और सजगता से काम किया। कुछ लोगों ने संक्रमण होने के बाद खुद को बीमारी से मुक्त किया। ठीक होकर वापस अपने काम पर डट गए हैं। अब यहां से घर गए कामगारों के आने का इंतजार है।
सभी सकुशल लौटें, यही कामना है। आने पर सभी को 15 दिन के लिए क्वारंटीन कराया जाएगा। उनका टीकाकरण भी कराया जाएगा। पॉवर हाउस में वर्तमान में मौजूद स्टाफ में 45 वर्ष की आयुवर्ग वाले 75 प्रतिशत कर्मी और 45 वर्ष आयुवर्ग से नीचे 55 फीसदी कर्मियों का टीकाकरण कराया गया है।

दो बार जवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अंकित सिंह के सहयोग से दो बड़े टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं। सभी कर्मियों को बीमारी से बचाना और उनको टीका लगवाना ही प्रथम वरीयता पर है। इसको जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही पावर हाउस में विद्युत उत्पादन पूरी क्षमता से करने के लिए सभी काम पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed