फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven people including two teenagers corona positive

अलीगढ़ः दो किशोरों सहित सात लोग कोरोना संक्रमित

Mon, 03 Jan 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seven people including two teenagers corona positive
दो किशोरों सहित सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की लैब में रविवार को सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें एक किशोर एवं एक किशोरी है। 27 वर्ष या उससे कम उम्र के चार युवा हैं। कमालपुर रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी एवं सूतमिल निवासी 16 वर्षीय किशोर संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त गूलर रोड निवासी 22 वर्षीय युवक, सुरेंद्रनगर स्थित 24 वर्षीय महिला, कमालपुर की 20 वर्षीय एवं गायत्रीनगर की 27 वर्षीय महिला के साथ ही नौरंगाबाद के 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। सामान्य बुखार एवं अन्य दिक्कत होने पर अधिकतर लोग अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे थे। संक्रमित लोगों के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के घर पर नमूना लेने जाएंगी।
होम आइसोलेट मरीजों के पास लखनऊ से आ रहे फोन
कोरोना से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट मरीजों के पास लखनऊ से फोन आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं। पूछा जा रहा है कि दवा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। पहले की तरह अभी कोविड कंट्रोल रूम की टीम सक्रिय नहीं हुई है।
विज्ञापन

जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से पांच लोगों का नमूना ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए बाहर भेजा गया है। एक युवक नाइजीरिया से वापस लौटा है जबकि चार लोग यूएई से आए हैं। अभी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि अलीगढ़ में ओमिक्रॉन का दस्तक हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed