{"_id":"6750bc0ae0f8a0f3ae012b04","slug":"seven-including-women-injured-in-collision-between-truck-and-auto-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101078-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे सात यात्री हुूए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे सात यात्री हुूए घायल
Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
सार
रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के बाद परिजन सहित ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में अन्य सवारियां भी थीं। ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
4 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार सात यात्री घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर के क्वार्सी निवासी अभिषेक पुत्र नरेंद्र सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के बाद 4 दिसंबर को वह परिजन सहित ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में अन्य सवारियां भी थीं। दोपहर करीब दो बजे गांव जसरथपुर के पास एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में अंजली पत्नी किशोर, प्रतिमा पत्नी रामदास, लखन पुत्र किशन निवासी क्वार्सी, रिंकू व राहुल पुत्रगण कालीचरन निवासी जिरौली हीरा सिंह, मानिकचंद्र पुत्र चरन सिंह निवासी सोरों जिला कासगंज व अशोक पुत्र विशनलाल निवासी बिलौना घायल हो गए। बताया कि राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस तो तत्काल मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। राहगीरों की मदद से ही सभी घायलों को एंबुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन