फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sent list of 13 rebels including Pushpendra, Madan and Bodhpal

पुष्पेंद्र, मदन एवं बोधपाल सहित 13 बागियों की सूची तैयार

Fri, 23 Apr 2021 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sent list of 13 rebels including Pushpendra, Madan and Bodhpal
पार्टी की मर्जी के खिलाफ जिला पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन करने वाले पुष्पेंद्र लोधी, मदन शर्मा एवं बोधपाल सहित 1 नेताओं की सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन

इस सूची को आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भेजकर इन सबके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इसके बाद प्रदेश संगठन को अंतिम फैसला लेना है।
विज्ञापन

 

जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 3 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी माधवी हैं, जिनके खिलाफ जिला पंचायत चुनाव के भाजपा के ब्लॉक संयोजक बोधपाल ने नामांकन किया है। कुछ दिन पहले बोधपाल पर जानलेवा हमला भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 8 से समर्थित प्रत्याशी खुशबू शर्मा के खिलाफ अतरौली ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधी ने नामांकन किया है। यह सीट शुरू से ही चर्चा में है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 21 से भाजपा नेता राहुल सारस्वत की पत्नी संध्या सारस्वत मैदान में है, जबकि पार्टी समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी हैं।


 

वार्ड नंबर 25 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश शर्मा के विरुद्ध सेक्टर प्रभारी मदन शर्मा मैदान में है। वार्ड नंबर 28 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अलका हिंडोल के खिलाफ किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्याम छोकर मैदान में कूद गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसे 13 बागी नेताओं की सूची तैयार की गई है जिसे आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। आगे का निर्णय प्रदेश संगठन को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed