फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sensation of seeing paragliders in forest of Pisawa

Aligarh News: पिसावा के जंगल में पैराग्लाइडर देख सनसनी, पुलिस की गाड़ियां पहुंची, हिदायत देकर छोड़ा

Mon, 12 May 2025 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 05:43 PM IST
सार

युवक तरुण सिंह लाइसेंसी पैरा मोटर ग्लाइडर है। वह गांव आया था तो बच्चों ने उससे पैराशूट उड़ाकर दिखाने को कहा था, जिस पर वह वहां इसे उड़ा रहा था।

विज्ञापन
Sensation of seeing paragliders in forest of Pisawa
गाड़ी में पीछे बंधा पैरा ग्लाइडर - फोटो : संवाद

विस्तार

पिसावा क्षेत्र के गांव सबलपुर के जंगल में 11 मई को पैराशूट उड़ता देखकर सनसनी व्याप्त हो गई। पुलिस की गाड़ियां आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर युवक को थाने ले आईंं। युवक के पैरा मोटर ग्लाइडर होने की जानकारी पर पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सबलपुर के जंगल में एक युवक पैराशूट पर उड़ाता देखकर कर ग्रामीणों में सनसनी व्याप्त हो गई। काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी, कोई सेना का जवान पैराशूट से उतरने की बात कहने लगा तो कोई दुश्मन देश के किसी सैनिक आदि के उतरने की चर्चा करने लगा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर 112 नंबर पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंच गई।
विज्ञापन


पैराशूट उड़ा रहा युवक जमीन पर उतरा तो ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम गांव मढ़ाहबीबपुर का तरुण सिंह बताया। युवक ने बताया कि वह पैराशूट उड़ाने की प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। थाना प्रभारी रंजीत कटारा ने बताया कि युवक तरुण सिंह लाइसेंसी पैरा मोटर ग्लाइडर है। वह गांव आया था तो बच्चों ने उससे पैराशूट उड़ाकर दिखाने को कहा था, जिस पर वह वहां इसे उड़ा रहा था। पुलिस ने युवक को गांव में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed