{"_id":"647e1673558a7ef4f80b693b","slug":"semester-exam-will-be-on-omr-sheet-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ओएमआर शीट पर होंगी सेमेस्टर परीक्षा, बीएड, एमएड और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर एग्जाम 20 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ओएमआर शीट पर होंगी सेमेस्टर परीक्षा, बीएड, एमएड और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर एग्जाम 20 जून से
Tue, 06 Jun 2023 04:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:38 AM IST
सार
20 जून से बीएड, एमएड और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों में बीएड व विधि की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होगी। शैक्षिक सत्र 2022-23 की यह परीक्षा 20 जून से शुरू हो रही है। 2023-24 के शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर उत्तर पुस्तिकाओं में देने होंगे।
विज्ञापन
20 जून से बीएड, एमएड और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। नए शैक्षिक सत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने के मूड में नहीं है। उसमें पहले की तरह ही विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं पर दीर्घ, लघु और अति लघु प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे। इस पर मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि मंडल के महाविद्यालय डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। शैक्षिक सत्र पीछे चल था। जब यह महाविद्यालय आरएमपीयू से संबद्ध हुए हैं, तब शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए ओएमआर शीट पर परीक्षा कराकर जल्दी-जल्दी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अब शैक्षिक सत्र पर पटरी पर आ चुका है।
विज्ञापन