{"_id":"67a5970dd54452b697032c8e","slug":"selfie-point-of-amar-ujala-in-aligarh-exhibition-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: अमर उजाला के शिविर का शुभारंभ, सेल्फी लेकर इस नंबर पर भेजिए, छपेगी निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: अमर उजाला के शिविर का शुभारंभ, सेल्फी लेकर इस नंबर पर भेजिए, छपेगी निशुल्क
Fri, 07 Feb 2025 10:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:46 AM IST
सार
अलीगढ़ की नुमाइश में अमर उजाला के कैंप के साथ एक सेल्फी प्वाइंट भी लगा है। यहां सेल्फी खींचकर 7617566167 मोबाइल नंबर पर भेजें, उसे अगले दिन के अंक में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला शिविर का फीता काटकर उद्धाटन करते मानवेंद्र प्रताप, ऋषिपाल सिंह और विवके बंसल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि नाट्यशाला के बराबर दरबार हाल में अमर उजाला के शिविर का शुभारंभ हो गया। 6 फरवरी को शिविर का शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता राजा, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन
शिविर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। आमजन से लेकर सियासी लोगों ने सेल्फी लेकर उसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अमर उजाला के शिविर में बने सेल्फी प्वाइंट से सेल्फी लेकर 7617566167 मोबाइल नंबर पर भेजें, उसे अगले दिन के अंक में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, नरेंद्र पचौरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद पांडेय, मो. आजम, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष तलहा अबरार, अमजद हुसैन, राजीव पंडित आदि मौजूद रहे।