फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   self confidence required while self defence.

आत्मरक्षा के लिए खुद पर विश्वास होना जरूरी

Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
self confidence required while self defence.
वैष्णो रॉयल अपार्टमेंट में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में म्युजिकल चेयर गेम वि? - फोटो : CITY OFFICE
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रविवार को स्वर्ण जयंती नगर स्थित वैष्णो रॉयल अपार्टमेंट में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। ताइक्वांडो ट्रेनर मो. अहमद तथा कौसेन खान ने महिलाओं को बताया कि कैसे छोटी-छोटी तकनीक अपने जहन में रखने से विपत्ति के समय स्वयं की सुरक्षा कर सकती हैं। बच्चों को भी सुरक्षा के लिए गुर बताए गए। कौसेन खान ने बताया कि सुरक्षा के यह गुर जितना जहन में रखना जरूरी है। उतना ही विपत्ति के समय खुद की सुरक्षा के लिए विश्वास होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

अगर आत्मविश्वास है तो हर विपत्ति के समय स्वयं को सुरक्षित कर सकते हैं। इस मौके पर सोसाइटी प्रेसीडेंट अनिल गुप्ता, हेमंत शर्मा, अजय गौर, आरके शर्मा, नारायण सारस्वत, योगेंद्र सक्सेना, सुजाता, प्रियंका, परिधि, ममता, शिल्पी वार्ष्णेय, नीलम, भूमिक, कनक, तनिष्का, हार्दिक, आलिया, लिलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में यह हैं सुविधाएं
अपार्टमेंट में छह ब्लॉक में 96 फ्लैट बने हुए हैं। जिसमें पार्क, मंदिर, लिफ्ट, चार गार्ड, सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग, बैरियर की सुविधाएं मौजूद हैं। अपार्टमेंट में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, बैंक अधिकारी, व्यवसायी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली व मंदिर की वर्षगांठ रहती है खास
अपार्टमेंट में वैष्णो मंदिर की वर्षगांठ व होली पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। वर्षगांठ पर जहां एक रूप से भंडारा आयोजित होता है। होली पर सभी अपने-अपने घरों से खाना लाकर एक साथ भोजन करते हैं। दीपावली, जन्माष्टमी, नव वर्ष के कार्यक्रम भी शानदार तरीके से मनाते हैं। मंदिर में पूजा पाठ पं. शारदा अवस्थी करते हैं। वहीं स्थानीय लोग ज्योतिष के लिए भी शारदा अवस्थी से सलाह लेते हैं।
- अपराजिता कार्यक्रम से काफी जागरूकता मिली है। वास्तव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। अनुराधा चौधरी।
- अपराजिता कार्यक्रम कापी सराहनीय है। मैं तो चाहती हूं कि हर महिला तथा युवतियां इस कार्यक्रम से जुड़े और समाज में सतर्क रहना सीखें। - नीलम शर्मा।
- कार्यक्रम से हमारे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है। बताए गए टिप्स को ध्यान रखूंगी तथा अपने बच्चे को भी इसके बारे में जागरूक करूंगी। - अनीता शर्मा।
- ऐसे कार्यक्रम बच्चों तथा छात्राओं तक पहुंचने चाहिए। मैं विभिन्न विद्यालय तथा कार्यक्रमों में अपराजिता को आमंत्रित करूंगी। - ममता सक्सेना।
- अमर उजाला यह जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है, यह काबिले तारीफ है। यह कार्यक्रम देहात क्षेत्र में भी महिलाओं और युवतियों तक पहुंचना चाहिए। - हेमंत चौधरी, सचिव सोसाइटी।

विजेता
हेमलता कौशिक व मानवी चौधरी ने जीता म्यूजिकल चेयर गेम
कार्यक्रम में महिला, बालिका व बालक वर्ग में म्यूजिकल चेयर गेम आयोजित किया गया। महिलाओं में हेमलता कौशिक, बालिकाओं में मानवी चौधरी व बालक वर्ग में नमित सत्संग विजेता रहे। तीनों को अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया गया।

वैष्णो रॉयल अपार्टमेंट में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में म्युजिकल चेयर गेम खे?

वैष्णो रॉयल अपार्टमेंट में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में म्युजिकल चेयर गेम खे?- फोटो : CITY OFFICE

वैष्णो रॉयल अपार्टमेंट में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस के बारे

वैष्णो रॉयल अपार्टमेंट में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस के बारे - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed