{"_id":"64e0c2b63ffbc63913085b24","slug":"selection-of-13-students-of-amu-in-mnc-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: 13 विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन, एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: 13 विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन, एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में करेंगे काम
Sat, 19 Aug 2023 06:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:55 PM IST
सार
छात्रों ने सदरलैंड के आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था और कंपनी द्वारा अंतिम चयन और नौकरी प्रस्ताव पत्र प्राप्त होने से पूर्व कई राउंड के माध्यम से उनकी योग्यता और चीनी भाषा कौशल का परीक्षण किया गया। इन छात्रों को कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालय में एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू के विदेशी भाषा विभाग के चीनी अनुभाग के 10 स्नातक और तीन स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन हुआ है। इन छात्रों को कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालय में एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन और विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद अजहर ने बताया कि छात्र अबू मुस्लिम जमाल, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नासिर (एमए चीनी भाषा), तौसीफ खान, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सैफ उस्मानी, मोहम्मद ओसामा गाजी, मोहम्मद इबरोज खान, तौफीक अहमद, ख्वाजा हसन तहामी, सकलैन मुश्ताक, तफजीलुर उर रहमान और योगेश (बीए चीनी भाषा) का चयन हुआ है।
विज्ञापन
प्रो मुहम्मद अजहर ने बताया कि छात्रों ने सदरलैंड के आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था और कंपनी द्वारा अंतिम चयन और नौकरी प्रस्ताव पत्र प्राप्त होने से पूर्व कई राउंड के माध्यम से उनकी योग्यता और चीनी भाषा कौशल का परीक्षण किया गया। इन छात्रों को कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालय में एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन