फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Selected for Ramprakash Handloom Award of Aligarh

अलीगढ़ के रामप्रकाश हथकरघा पुरस्कार के लिए चयनित

Wed, 01 Dec 2021 11:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Selected for Ramprakash Handloom Award of Aligarh
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना 2021-22 के लिए उत्पाद व उन्हें बनाने वाले कारीगरों का चयन कर लिया गया है। आगरा के नईम व हाथरस के रामबाबू के आसन तथा अलीगढ़ के रामप्रकाश का कुशन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को सीडीओ अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की बैठक हुई। इनमें हथकरघा पुरस्कार के चयन हेतु अलीगढ़, मथुरा, आगरा एवं हाथरस से बुनकरों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट हथकरघा उत्पादों का पुरस्कार योजना के लिए आंकलन किया गया। इनमें हैंडलूम प्रोडक्ट जैसे दरी, पायदान, गमछा, खेस, वॉल हैंगिंग, आसन, कुशन, स्टॉल एवं अन्य उत्पाद दिखाए गए। चयन समिति द्वारा गुणवत्ता के आधार पर प्रथम स्थान पर नईम अली आगरा द्वारा बनाए गए आसन, द्वितीय स्थान पर राम बाबू हाथरस द्वारा बनाए गए आसन तथा तृतीय स्थान पर राम प्रकाश अलीगढ़ द्वारा निर्मित कुशन को चयनित किया गया। चयन समिति में सहायक आयुक्त हथकरघा परिक्षेत्र अलीगढ़ अश्वनी कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग यूपिका आगरा एवं बुनकर प्रतिनिधि रघु प्रकाश गुप्ता एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed