{"_id":"66c0589a7ff8a2b82d00b694","slug":"seized-vehicles-will-be-kept-in-the-vehicle-detention-yard-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पकड़े वाहन रखे जाएंगे व्हीकल डिटेंशन यार्ड में, जितने दिन खड़ा रहेगा वाहन वहां, देना होगा उतना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पकड़े वाहन रखे जाएंगे व्हीकल डिटेंशन यार्ड में, जितने दिन खड़ा रहेगा वाहन वहां, देना होगा उतना किराया
Sat, 17 Aug 2024 01:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:30 PM IST
सार
अभी तक चेकिंग के दौरान पकड़े जाने या फिर सीज होने वाले वाहन थाना या पुलिस चौकियों पर खड़े कराए जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब व्हीकल डिटेंशन यार्ड बनेेगा। चेकिंग में कोई बड़ा वाहन पकड़ा जाएगा तो उससे पहले सप्ताह में एक हजार रुपये या पांच सौ रुपये जमा कराए जाएंगे। इसके बाद डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में एंटी करप्शन थाने के लिए चल रही जगह की तलाश पूरी हो गई है। अलीगढ़-खैर मार्ग पर लोधा ग्राम पंचायत की 4 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर ली गई है। उसी के पास में व्हीकल डिटेंशन यार्ड बनेगा। वहीं पर पकड़े और सीज वाहन खड़े होंगे। अब खड़े वाहन के स्वामी को उस वाहन को यार्ड में खड़ा करने का प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा।
बनेगा व्हीकल डिटेंशन यार्ड
एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि जमीन के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। थाने के पास ही 4.6 हेक्टेयर भूमि पर आरटीओ विभाग व्हीकल डिटेंशन यार्ड (वाहन निरुद्ध स्थल) बनाएगा। यहां यातायात नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए वाहनों को रखा जाएगा। जितने दिन भी वाहन यहां खड़ा होगा, उसके मालिक को किराया भी देना पड़ेगा। अभी तक चेकिंग के दौरान पकड़े जाने या फिर सीज होने वाले वाहन थाना या पुलिस चौकियों पर खड़े कराए जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
शासन ने सभी जिलों में डिटेंशन यार्ड (वाहन निरुद्ध स्थल) खोलने के आदेश दिए हैं। फिर उनके मालिकों से किराया वसूल किया जाएगा। चेकिंग में कोई बड़ा वाहन पकड़ा जाएगा तो उससे पहले सप्ताह में एक हजार रुपये या पांच सौ रुपये जमा कराए जाएंगे। इसके बाद डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे।
विज्ञापन
यार्ड में लगे होंगे सीसीटीवी कैमरे, वाहन से नहीं होगी कोई चीज गायब
एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि डिटेंशन यार्ड पूरी तरह से सुरक्षित होगा। यहां सुरक्षा गार्ड की तैनाती के साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।