{"_id":"61b8f88c4c40e93caf0bae9e","slug":"seeing-the-groom-s-severed-finger-the-bride-returned-the-barat-chharra-news-ali2805859148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने लौटाई बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गांव सिरौली में आई बरात में भांवर के बाद हल्दी की रस्म के समय दूल्हे की कटी अंगुली देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच रुपयों का लेन-देन कराकर बरात को लौटा दिया।
गांव सिरौली निवासी एक युवती की शादी गांव सालाबाद थाना छतारी निवासी युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार को बरात गांव पहुंची। भांवर के बाद हाथों में हल्दी की रस्म के समय दूल्हे के हाथ की अंगुली कटी देख दुल्हन ने हंगामा काटते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। युवती पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दूल्हे समेत उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे ने अंगुली कटे होने की जानकारी नहीं दी थी। बरात आने के बाद भी रुमाल से हाथ को ढक रखा था। वहीं दूल्हे का कहना था कि युवती व उसके परिवार को अंगुली कटी होने की जानकारी पहले से थी, फिर भी बरात को वापस कर दिया। कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों का लेन-देन कराकर बरात को वापस कर दिया गया है।