फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security team tested train operation arrangements

Aligarh News: सुरक्षा टीम ने परखी ट्रेन संचालन की व्यवस्था

Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Security team tested train operation arrangements
हाथरस सिटी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण करते सेफ्टी टीम के अधिकारी। स्रोत : रेलवे  - फोटो : Samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर इज्जतनगर मंडल की सुरक्षा टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था को परखा। उन्होंने ट्रेनों के संचालन के दौरान सुरक्षा को लेकर तैयार होने वाले दस्तावेजों की जांच की। दो दिवसीय निरीक्षण के पहले दिन टीम ने कुछ रेलवे फाटकों की भी जांच की।
विज्ञापन




हाथरस सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह सहायक मंडलीय सुरक्षा अधिकारी इज्जतनगर मंडल हरिशंकर कुमार कई अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने सीधे स्टेशन मास्टर कक्ष को अपने कब्जे में लेकर पूरी जांच की। जांच में अब तक ट्रेन संचालन में तैयार किए जाने वाले तमाम दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन




इस जांच में टीम ने तमाम पुराने दस्तावेजों की मिलान कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने मौजूद सभी स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेनों के संचालन किए जाने व्यवस्था को अपनी आंखों के सामने परखा। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी टीम जांच करेगी। माना जा रहा है कि आज कुछ और अधिकारी मौके पर पहुंच कर संचालन व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed