{"_id":"61ad113e45b0fe712443d9ff","slug":"security-system-increased-notice-issued-to-five-dozen-people-city-office-news-ali2798475130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी, पांच दर्जन लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी, पांच दर्जन लोगों को नोटिस जारी
विज्ञापन
उपरकोट पर फ्लैग मार्च निकालते पुलिस कर्मी व आरएएफ के जवान।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तो रखे ही गए हैं। साथ में मथुरा जाने का एलान कर चुके संगठनों से जुड़े करीब 5 दर्जन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पुलिस व खुफिया टीमों ने रडार पर ले रखा है। ऐसे लोगों को थाना पुलिस के स्तर से रेडकार्ड नोटिस जारी किए गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी पर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इधर, शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर रविवार को पुराने शहर व सिविल लाइंस इलाके में पैदल मार्च निकाला गया।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार, छह दिसंबर को काला दिवस व शौर्य दिवस के रूप में अलग-अलग संगठनों के लोग मनाते हैं। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर को 9 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। प्रत्येक सेक्टर पर एक मजिस्ट्रेट व एक इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इनके ऊपर सर्किल वार जोन बनाए गए हैं, जिनमें सीओ प्रभारी के रूप में होंगे। वहीं खुद एसपी सिटी व एडीएम सिटी शहर में नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा, एक कंपनी आरएएफ व दो कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी। सभी संवेदनशील, सांप्रदायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और सार्वजनिक स्थानों पर फोकस रखा जाएगा। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
एसपी सिटी के अनुसार कुछ संगठनों से जुड़े लोगों के विषय में मथुरा जाने संबंधी तैयारियों के इनपुट मिले थे। इन संगठनों से जुड़े करीब 50 से 60 लोगों को शहर में थानावार रेडकार्ड नोटिस दिए गए हैं। इन्हें स्पष्ट कहा गया है कि अगर किसी तरह की गतिविधि उनके स्तर से होती है तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इसी दृष्टि से शहर के पुराने इलाके व सिविल लाइंस इलाके में पैदल फ्लैगमार्च फोर्स के साथ किया गया है। साथ में शहर में धारा 144 भी लागू है।
विज्ञापन
सेक्टर, क्षेत्र व मजिस्ट्रेट
-सेक्टर-1-संपूर्ण थाना क्षेत्र कोतवाली नगर
-सेक्टर-2-संपूर्ण थाना क्षेत्र सासनीगेट
-सेक्टर-3-संपूर्ण थाना क्षेत्र देहलीगेट
-सेक्टर-4-संपूर्ण थाना क्षेत्र बन्नादेवी
-सेक्टर-5-संपूर्ण थाना क्षेत्र गांधी पार्क
-सेक्टर-6-संपूर्ण थाना क्षेत्र क्वारसी
-सेक्टर-7-संपूर्ण थाना क्षेत्र सिविल लाइंस
-सेक्टर-8-संपूर्ण थाना क्षेत्र महुआखेड़ा
-सेक्टर-9-संपूर्ण थाना क्षेत्र रोरावर
होटल-ढाबों व रेलवे स्टेशन पर बढ़ी
सतर्कता, संदिग्धों की चेकिंग जारी
अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह दिसंबर को लेकर रविवार से ही सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ-जीआरपी मिलकर स्टेशन परिसर में सघन अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह देर रात शहर के होटल-ढाबों पर भी चेकिंग की गई।
छह दिसंबर को लेकर पूर्व में मेरठ रेलवे स्टेशन पर स्टेशनों को उड़ाने की धमकी एक पत्र भेजकर की गई थी। इसमें अलीगढ़ का भी नाम था। लेकिन कई दिन बीतने के बाद अब किसी अनहोनी के कोई इनपुट नहीं मिल रहे हैं। फिर भी रविवार से स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर व जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि सतर्कता के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसके साथ ही प्रवेश और निकास द्वार पर जवान चेकिंग कर रहे हैं। किसी भी हालात से निपटने के लिए विभाग तैयार है।
महिला पदाधिकारी को आया मथुरा प्रशासन का पाबंदी नोटिस
अलीगढ़। मथुरा नगर मजिस्ट्रेट की ओर से भारत हिंदू महासभा अलीगढ़ की जिलाध्यक्ष सासनी गेट आवास विकास निवासी गौरी पाठक को पाबंदी नोटिस भेजा गया है। 2 दिसंबर को जारी इस नोटिस में कहा गया है कि उनके व संगठन के द्वारा मथुरा में जलाभिषेक का एलान किया गया है। इससे माहौल बिगड़ सकता है। अत: उन्हें 4 दिसंबर को न्यायालय में तलब किया गया। कहा गया कि क्यों न उन्हें एक वर्ष के लिए 5-5 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया जाए। हालांकि इस पर गौरी पाठक का कहना है कि उनके संगठन ने यह निर्णय वापस ले लिया है।