फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security Guard murdered in former MLC building at Aligarh

पूर्व एमएलसी के निर्माणाधीन भवन पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

Tue, 01 Jan 2019 08:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 01 Jan 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Security Guard murdered in former MLC building at Aligarh
सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके में मथुरा रोड पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के निर्माणाधीन भवन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे आदि से पीट पीट कर हत्या दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना सीसी टीवी में भी कैद हो गई है, जिसके आधार पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


थाना लोधा क्षेत्र के गांव जोफरी केशोपुर का रहने वाला धर्मेश कुमार(42) पुत्र सुरेश चंद्र तोमर उर्फ हरी सिंह मथुरा रोड पर गंगा धाम कालोनी के पास बन रहे भवन में सिक्योरिटी गार्ड था। इस परिसर में एक स्कूल भी संचालित होता है। यह पूरा परिसर  एमएलसी और लोकदल के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का है। पुलिस के मुताबिक धर्मेश सोमवार की शाम करीब सात बजे खाना खाकर मथुरा रोड स्थित साइट पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


वह परिसर के अंदर बने स्कूल के कमरे में सो गया। बताया जाता है कि रात को तीन बदमाश लाठी डंडे हाथ में लेकर आए और धर्मेश की पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने धर्मेश का सिर कुचल दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मंगलवार की सुबह मजदूर जब निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे तो धर्मेश का रक्त रंजित शव देखा। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस फोरेंसिक यूनिट के साथ पहुंची।  मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले हुआ था विवाद

घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसमें एक सोनू नाम के युवक को परिजनों ने पहचान लिया। इसी के आधार मृतक के पिता ने सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दो अज्ञातों को भी मुकदमे में शामिल किया है। पुलिस सोनू की तलाश कर रही है। घटना स्थल पर पहुंचने वालों ने एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ आलोक पांडेय, थाना प्रभारी अरुणा राय शामिल थीं।

थाना प्रभारी सासनी गेट अरुणा राय ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि एक महीने पहले सोनू से धर्मेश का विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों के संबंध खराब हो गए थे। सोनू अविवाहित है जबकि धर्मेश विवाहित है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed