फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   secretary an angry on dull cow shalter

गोशाला के निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर बिफरे प्रमुख सचिव

Wed, 19 Jun 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
secretary an angry on dull cow shalter
ओगर नगला राजू गौशाला का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव सहकारिता व सीडीओ। - फोटो : GABHANA
एक करोड़ 20 लाख की धनराशि से गांव ओंगर नगला राजू में बन रहे गोवंश विहार का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव सहकारिता एवं जिले के नोडल अफसर एमवीएस रामी रेड्डी का पारा उस समय चढ़ गया, जब उन्होंने गोवंश विहार के निर्माण की गुणवत्ता की परख की। गुणवत्ता घटिया मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था पैक्स फैड के अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने पीडब्लूडी अफसरों की निगरानी में निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने तथा काम सही ढंग से होने तक इस मद में बजट आवंटन पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिये।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गोवंश विहार की दीवारों की फिनिशिंग घटिया मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए दोबारा से फिनिशिंग के आदेश दिये। जांच में भूसा भंडारण के लिए बने हाल का निर्माण भी घटिया मिला। यहां चार टीन शेडों का निर्माण कार्य हुआ है। दीवारों पर प्रमुख सचिव ने हथौड़ी से प्लास्टर को तोड़कर देखा तो बालू झड़ने लगी। उन्होंने दीवारों पर दोबारा प्लास्टर करने के निर्देश दे डाले। शेडों की लंबाई कम मिली। साथ ही कई अन्य अनियमितताएं भी मिली। उन्होंने पैक्स फैड अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब तक गोवंश विहार का कार्य सही ढंग से पूरा नही हो जाता तब तक धन राशि आवंटित नहीं की जाय। ओंगर गांव के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों को समस्या दूर करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीडीओ अनुनय झा, एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी, सीवीओ डा केपी वार्ष्णेय, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एसडीएम कुलदेव सिंह, तहसीलदार रेशमा सहाय, नायब तहसीलदार कृृष्ण दत्त, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, राष्ट्र गौरव, ममता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed