फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Second vaccination campaign to be held in the district on January 22

जिले में 22 जनवरी को होगा दूसरा टीकाकरण अभियान

Thu, 21 Jan 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Second vaccination campaign to be held in the district on January 22
जिले में अब 22, 28 और 29 जनवरी को तीन दिन कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिला अस्पताल सहित 16 स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे । वैक्सीन का टीका लगाने के लिए 7201 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिले के 13464 स्वास्थ्य कर्मियों वैक्सीन लगाई जानी है। अब तीन दिन में 7201 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को प्रारंभ हुआ था । इसमें 400 लोगों में 281 लोगों को चार केंद्रों पर कोविड शील्ड टीका लगवाया गया था। इस अभियान के तहत पहले दिन यानी 16 जनवरी को 70 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीका लग पाया था। बाकी 119 लोगों को अनुपस्थित लोगों को टीका नहीं लग पाया था । शासन ने निर्देश दिए हैं कि जो लोग बाकी रह गए हैं । उन्हें भी इन तीनों तारीख में टीका लगवा कर लक्ष्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत दूसरे चरण में टीकाकरण 22, 28 और 29 जनवरी को आयोजित करने के निर्देश मिले हैं । दूसरे चरण में 24 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र के धनीपुर, छर्रा, बिजौली, हरदुआगंज, जवां, अतरौली, अकराबाद, चंडौस, गोंडा व इगलास सीएचसी और शहर के अर्बन पीएचसी नगला तिकोना, पला साहिबाबाद, जमालपुर, पुष्प बिहार, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल भी शामिल किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए नामित सीएससी में शुरू हुई तैयारियां
अलीगढ़। 22 जनवरी को टीकाकरण को लेकर नामित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार से तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है । स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अस्पताल परिसर की साफ सफाई में जुटे हैं। कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर अस्पताल परिसर में ऑब्जरवेशन रूम और कोरोना वैक्सीनेशन में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के सूची को अपडेट करने में जुट गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed