{"_id":"66e1b1f4cf9be47b430556bb","slug":"second-session-in-atal-residential-school-aligarh-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़: 12 सितंबर से शुरू होगा दूसरा शिक्षण सत्र, लखनऊ से सीएम योगी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़: 12 सितंबर से शुरू होगा दूसरा शिक्षण सत्र, लखनऊ से सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
Wed, 11 Sep 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से प्रदेश के सभी 18 मंडलों में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री की महत्वाकांछी परियोजना में शामिल अटल आवासीय विद्यालय में 12 सितंबर से दूसरा शिक्षण सत्र शुरू होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में तहसील गभाना के गांव टमकौली में 13.58 एकड़ भूमि पर बने अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में 80 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस स्कूल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों व कोरोना संक्रमण काल में अनाथ हुए बच्चों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जुड़े अनाथ बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने की सकारात्मक पहल की गई है। अटल आवासीय विद्यालय में 1000 बच्चों के रहने व शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से प्रदेश के सभी 18 मंडलों में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। यहां 1000 विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा और निशुल्क भोजन व पौष्टिक आहार भी प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है।
अटल आवासीय विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न के साथ ही नई शिक्षा नीति पर आधारित पाठ्यक्रम लागू है। इसके तहत स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, साइंस व एस्ट्रोनॉमी लैब की सुविधा प्रदान की जा रही है। इंडोर व आउटडोर खेलकूद की भी व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों में पुस्तकों के रुझान को बढ़ाने के मकसद से परिसर में आधुनिक पुस्तकालय का भी निर्माण कराया गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को खेल सुविधाओं को भी मुहैया कराया जा रहा है। उनको खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। खेलों के जरिए उनके व्यक्तित्व को निखारने पर भी केंद्रित किया जा रहा है। विद्यालय परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से भी हरा भरा बनाया गया है। बच्चों में पुस्तकों के रुझान को बढ़ाने के मकसद से कैंपस में पुस्तकालय का भी निर्माण कराया गया है।