{"_id":"678574a642c0d5b53b0eae16","slug":"second-accused-arrested-in-murder-of-e-rickshaw-driver-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100563-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई रिक्शा चालक की हत्या में दूसरे आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई रिक्शा चालक की हत्या में दूसरे आरोपी को पकड़ा
Tue, 14 Jan 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
26 दिसंबर की रात गांव जिरौली डोर में बेर के बाग में ई रिक्शा चालक संतराम की गोली मारकर की गई हत्या में दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
संतराम की हत्या ई रिक्शा लूटने वाले गैंग ने की थी। थाना पुलिस के अनुसार घटना में शामिल रहे दूसरे आरोपी अरविंद उर्फ लल्ला निवासी नगला कलार थाना बन्ना देवी को गांव जतनपुर चिकावटी एक निजी स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर खाली प्लाॅट के किनारे से पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर लूटे गए ई रिक्शा से निकाली गई एक बैटरी भी बरामद हुई है।
रविवार को ही इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मोहित निवासी नगला कलार थाना बन्ना देवी को पकड़कर हत्या की इस घटना का खुलासा किया था। इस गैंग का मास्टरमाइंड गौरव अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।