फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seats are full in trains, reservation is not available

ट्रेनों में सीटें फुल, नहीं मिल रहा आरक्षण

Sat, 02 Jul 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seats are full in trains, reservation is not available
नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाने के बाद स्कूल, कॉलेज खुल गए हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने गए लोगों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। हालांकि रेलवे ने गर्मी विशेष ट्रेनें संचालित कर रखी हैं, लेकिन उनमें भी मारामारी जैसी स्थिति है।
विज्ञापन

जिन्होंने पहले आरक्षण करा लिया है वे तो आराम में हैं, लेकिन जो लोग आरक्षण नहीं करा सके हैं, उनके लिए काफी परेेशानी खड़ी हो गई है। सुबह से शाम तक लोग रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। तत्काल टिकट के लिए भी पलक झपकते ही सीटें भरी दिखने लगती हैं। ट्रेनों में टिकट न मिलने से मुसाफिरों को रोडवेज बस समेत दूसरे वाहनों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तत्काल टिकट बुक कराने से पहले जान लें नियम
भारतीय रेलवे तत्काल टिकट से जुड़े नियमों में समय-समय पर बदलाव करती रहती है। इसलिए जब भी ट्रेन का टिकट बुक करा रहे हों तो नियमों के बारे जानकारी कर लें। इससे यदि आपको रिफंड क्लेम करना है तो आसानी होगी। तत्काल एसी टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि नॉन एसी टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है। यात्रा से एक दिन पहले तत्काल टिकट काउंटर से बुक करा सकते हैं। इसके अलावा, आईआरसीटी की वेबसाइट से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करा सकते हैं। नियमों के मुताबिक एक आईडी से अधिकतम दो टिकट बुक हो सकती हैं। तत्काल बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे तक रजिस्टर्ड एजेंट बुकिंग नहीं करा सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि एजेंट बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग नहीं करवा पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से लें रोडवेज बस सेवा
- शहर के गांधीपार्क बस स्टैंड से कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, एटा, कासगंज के लिए सफर करने के लिए बस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
- मसूदाबाद बस स्टैंड से देहरादून, मेरठ, हरिद्वार, ऋषिकेश, बरेली, मुरादाबाद, चंदौसी, मथुरा, इगलास आदि के लिए बसें मिलती हैं।
- सारसौल बस स्टैंड से दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, नोएडा, बल्लभगढ़, पलवल, भरतपुर, जयपुर के लिए बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed