{"_id":"696b8ab4a0fc95a8a90eefd7","slug":"scuffle-with-bijoli-chc-superintendent-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार से जबरन बाहर उतारा, बिजौली सीएचसी अधीक्षक से हाथापाई, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार से जबरन बाहर उतारा, बिजौली सीएचसी अधीक्षक से हाथापाई, थाने में दी तहरीर
Sat, 17 Jan 2026 06:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:42 PM IST
सार
अधीक्षक कार से सीएचसी से निकले। गेट से निकलते ही पांच युवकों ने कार रुकवाई और जबरन बाहर उतार लिया। अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इससे उनका चश्मा और सोने की चेन गिर गई।
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना पाली मुकीमपुर अंतर्गत बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार के साथ 16 जनवरी की शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने हाथापाई की। थाने में हाथापाई की तहरीर दी गई।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक के अनुसार वह अपनी कार से सीएचसी से निकले। गेट से निकलते ही पांच युवकों ने कार रुकवाई और जबरन बाहर उतार लिया। अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इससे उनका चश्मा और सोने की चेन गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर मिला चश्मा पुलिस कर्मियों ने उन्हें वापस किया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक ने पाली मुकीमपुर थाने में पांच लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी परिसर में इस घटना से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन