फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   scuffle for seats in trains and buses

PET Exam: ट्रेनों व बसों में सीटों के लिए मारामारी, धक्कामुक्की, आज होगा पर्याप्त बसों का संचालन

Sun, 07 Sep 2025 10:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 10:29 AM IST
सार

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि 7 सितंबर को भी परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
scuffle for seats in trains and buses
रेलवे स्टेशन पर परीक्षा छूटने के बाद ट्रेन में चढ़ते परीक्षार्थी व यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के पहले दिन 6 सितंबर को परीक्षा में शामिल होने अपने परिजनों के साथ पहुंचेे 37 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को ट्रेनों व बसों में सीटों को लेकर मारा-मारी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्थाओं का आलम ये था कि ट्रेन व बसों में सवार होने के दौरान उनमें धक्कामुक्की तक हो गई। यात्री कोच के दरवाजे व खिडकियों के अलावा पार्सल कोच में भी लटके हुए सफर करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं। पर्याप्त संख्या में वाणिज्य एवं सुरक्षा बल कर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार को दूसरे दिन होने वाली परीक्षा के लिए भी टूंडला से कानपुर, कानपुर से अलीगढ़ के रास्ते गाजियाबाद, गाजियाबाद से कानपुर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बस के लिए भी भीड़इसके अलावा गाड़ी संख्या 03698 सूबेदारगंज- दिल्ली व गाड़ी संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। अन्य नॉन स्टाप ट्रेनों का भी ठहराव कराकर परीक्षार्थियों को उनमें बिठाया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि 7 सितंबर को भी परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed