{"_id":"5feb819c8ebc3e41a605cfc4","slug":"scrap-bussiness-man-return-who-missed-from-sasani-gate-city-office-news-ali252392525","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस लौटे सासनी गेट से लापता स्क्रैप कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस लौटे सासनी गेट से लापता स्क्रैप कारोबारी
विज्ञापन
सासनी गेट पला साहिबाबाद की गली नंबर आठ से लापता स्क्रैप कारोबारी राजीव गुप्ता मंगलवार देर शाम खुद ही लौट आए। घर आने के बाद उन्होंने किसी से बात करने के बजाय खुद को कमरे में बंद कर लिया। हालांकि, खबर पर पुलिस व तमाम परिचित व्यापारी घर पहुंच गए। मगर किसी से कोई बात न होने के कारण सभी वापस लौट गए।
स्क्रैप कारोबारी राजीव गुप्ता पुत्र शिवकुमार 12 दिसंबर की सुबह अचानक घर से गायब हो गए। इसके बाद से पुलिस व परिवार लगातार उन्हें तलाश रहे थे। परिवार के मन में तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस स्तर से लगातार पंफलेट छपवाने से लेकर किसी भी स्तर से सूचना देने वाले को नकद इनाम की घोषणा की गई थी। इसी बीच मंगलवार देर शाम खुद ही अपने घर वापस लौट आए।
हालांकि उनकी हालत बेहद नाजुक थी। कपड़े व हुलिया भी हस्त व्यस्त थे। परिवार के अनुसार देखने से लग रहा था कि कई दिन से परेशान घूम रहे हैं। उन्होंने आने के बाद खुद को कमरे बंद कर लिया। इस सूचना पर इंस्पेक्टर सासनी गेट के अलावा तमाम परिचित व्यापारी भी पहुंचे। मगर वे किसी से नहीं मिले। इंस्पेक्टर के अनुसार परिवार ने सुबह आकर बातचीत के लिए कहा है।