{"_id":"68e4b1de4dbae112b2064d9c","slug":"scooty-collides-with-electric-pole-property-dealer-dies-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली पोल से टकराई स्कूटी, प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली पोल से टकराई स्कूटी, प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 07 Oct 2025 11:53 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:53 AM IST
सार
अतुल सक्सेना प्रॉपर्टी डीलिंग के सिलसिले में नोएडा गए थे। वहां से बस के जरिए सारसौल बस स्टैंड पहुंचे। फिर यहां से अपनी स्कूटी ली और घर आ रहे थे। रास्ते मे आरटीओ ऑफिस के पास बिजली के पोल से स्कूटी टकरा गई।
विज्ञापन
मृतक प्रॉपर्टी डीलर अतुल सक्सेना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके में आरटीओ ऑफिस के पास 6 अक्तूबर देर रात बिजली के पोल से टकराकर स्कूटी सवार प्रोपर्टी डीलर की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
थाना सासनीगेट अंतर्गत जयगंज निवासी 55 वर्षीय अतुल सक्सेना प्रॉपर्टी डीलर थे। परिवार में पत्नी पूनम, बेटी कृतिका, इशका और बेटा विपल्व हैं। तीनों बच्चे शहर से बाहर नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि 6 अक्तूबर को अतुल सक्सेना प्रॉपर्टी डीलिंग के सिलसिले में नोएडा गए थे। वहां से बस के जरिए सारसौल बस स्टैंड पहुंचे।
विज्ञापन
फिर यहां से अपनी स्कूटी ली और घर आ रहे थे। रास्ते मे आरटीओ ऑफिस के पास बिजली के पोल से स्कूटी टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन