{"_id":"66b0bdd09afc8985a7036544","slug":"schools-running-in-basement-ada-has-closed-their-eyes-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Development Authority: बेसमेंट में चल रहे स्कूल, एडीए ने मूंद रखी हैं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Development Authority: बेसमेंट में चल रहे स्कूल, एडीए ने मूंद रखी हैं आंखें
Mon, 05 Aug 2024 05:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:33 PM IST
सार
बेसमेंट में स्कूल भी चल रहे हैं, जहां तीन साल से पांच वर्ष आयु के बच्चे पढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एडीए के अफसरों की नजर इन स्कूलों पर क्यों नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामघाट रोड और आगरा रोड पर बेसमेंट में बिना रोकटोक के जिम, रेस्टोरेंट सहित कई व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। यहां पर मानकों की अनदेखी की गई है। इन्हीं बेसमेंट में स्कूल भी चल रहे हैं, जहां तीन साल से पांच वर्ष आयु के बच्चे पढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एडीए के अफसरों की नजर इन स्कूलों पर क्यों नहीं पड़ रही है। अगर यहां पर हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि एडीए को बेसमेंट के नियम-कानून के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस संबंध में एडीए उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि बेसमेंट को लेकर जल्द ही नियम-कानून को लेकर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) बनाकर एडीए कार्यालय परिसर में लगा दी जाएगी, जिससे किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन