फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School van collided with e-rickshaw

ई रिक्शा से टकराई स्कूल वैन, बच्चों में मची चीख पुकार

Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
School van collided with e-rickshaw
कठपुला पर शुक्रवार दोपहर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन ई रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। कुछ बच्चों के हल्की खरोंच भी आ गई। रोते बिलखते बच्चों को देख वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी आ गई। बाद में खबर देकर परिजनों को बुलाया गया। तब वे बच्चों को साथ ले गए।
विज्ञापन

अनूपशहर रोड स्थित अलबरकात स्कूल के बच्चों को लेकर वैन दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर उन्हें छोड़ने बन्नादेवी इलाके में जा रही थी। वैन में 20 बच्चे सवार थे। ओवरलोड वैन कठपुला से उतरते समय मोड़ पर ई रिक्शा से टकरा गई। इस पर वहां बच्चों में चीख पुकार मच गई और वाहनों की कतार लग गई। भीड़ जमा होने व जाम लगने पर पुलिस भी आ गई। कुछ ही देर में परिजन खबर देकर बुलाए गए। तब जाकर उन्हें घर भेजा गया। इस दौरान कुछ बच्चों के हल्की खरोंच आई थी। इस दौरान वैन का अगला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त भी हुआ, जिसे बाद में वहां से हटाया गया। इधर, इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि ई रिक्शा से वैन टकराई थी। किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed