फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   school principal die from corona vaccination

वैक्सीन लगने के कुछ घंटे बाद प्रधानाचार्य की बिगड़ी तबियत, मौत

Sun, 04 Apr 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
school principal die from corona vaccination
प्रधानाचार्य सुरेश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : HAZIYAPUR
जट्टारी कस्बे में रहने वाले एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को शुक्रवार दिन में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद रात में तबियत बिगड़ गई। सूचना पाकर पहुंचा बेटा उनको जेवर (गौतमबुद्धनगर) के कैलाश हास्पिटल ले गया जहां शनिवार की सुबह प्रधानाचार्य ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को उन्नाव जिले स्थित पैतृक निवास ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बस्ती खेड़ा के मूल निवासी सुरेश कुमार (55) पुत्र प्रीतम लाल गांव सालपुर स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। वह जट्टारी कस्बे में तालाब के सामने किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जट्टारी में कोरोना की वैक्सीन लगवाने गए थे। वैक्सीन लगवाने के बाद अपने घर लौट आए।
विज्ञापन

रात में उनकी तबियत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने अपने बेटे हरि को सूचना दी। हरि तत्काल ही जट्टारी पहुंचे और पिता को गंभीर हालत में जेवर के कैलाश हास्पिटल ले गए जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो पुत्रों व दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सुरेश कुमार के बड़े बेटे सेना में हैं, जबकि छोटेे बेटे अलीगढ़ जिले के ही गोंडा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका से मौत नहीं : सीएमओ
प्रधानाचार्य की मौत टीका से नहीं हुई है। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक वह जट्टारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रहे। शाम को भी कोई दिक्कत नहीं हुई। रात तीन बजे सीने में दर्द और बेचैनी हुई। वह पहले से मधुमेह से पीड़ित थे। हमलोगों ने वीडियोग्राफी के साथ उनका पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो, किंतु उनके पुत्र तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि टीका से पिता की मृत्यु नहीं हुई है।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed