फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   school holidays over

Aligarh News: आज खुलेंगे स्कूल, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बस इन विद्यालयों में 14 जनवरी तक रहेगा अवकाश

Mon, 12 Jan 2026 02:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 02:00 AM IST
सार

संत फिदेलिस, ओएलएफ सहित अन्य प्रमुख स्कूलों की बसें बच्चों को लेने और छोड़ने के लिए स्कूल परिसर के अंदर जाएंगी। इसके लिए संत फिदेलिस और ओएलएफ स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि बसें और अभिभावकों के वाहन सड़क पर न खड़े हों।

विज्ञापन
school holidays over
स्कूल खुले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कड़ाके की ठंड के चलते निजी विद्यालयों में अवकाश खत्म गए हैं। 12 जनवरी से विद्यालय खुलेंगे। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। अलीगढ़ शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


11 जनवरी को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ रामघाट रोड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि जाम को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। संत फिदेलिस, ओएलएफ सहित अन्य प्रमुख स्कूलों की बसें बच्चों को लेने और छोड़ने के लिए स्कूल परिसर के अंदर जाएंगी। इसके लिए संत फिदेलिस और ओएलएफ स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि बसें और अभिभावकों के वाहन सड़क पर न खड़े हों। नगर आयुक्त ने दुबे का पड़ाव, क्वार्सी चौराहा, मैरिस रोड, किशनपुर तिराहा, कृषि फार्म हाउस सहित आठ से 10 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मजदूर बढ़ाने की हिदायत 
नगर आयुक्त ने बताया कि मैरिस रोड पर अगले सप्ताह से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत रामघाट मार्ग पर 17.47 करोड़ रुपये की बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मजदूर बढ़ाने की हिदायत दी। ओएलएफ के पास प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में तेजी लाने को भी कहा गया। निर्देश दिए कि स्कूल समय में सड़क किनारे खड़े अवैध वेंडर्स और अस्थायी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह स्कूल खुलने और छुट्टी के समय से बहुत पहले सड़क पर वाहन खड़े न करें। समय से बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने आएं। नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम द्वारा वाहन जब्त की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed