{"_id":"62cb10f121d2db09970c758e","slug":"school-bus-driver-tried-to-rape-girl-student-tried-to-crush-after-her-protest-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा ड्राइवर: छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कुचलने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा ड्राइवर: छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कुचलने की कोशिश की
Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पिसावा (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिसावा (अलीगढ़)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
सार
किसी तरह छात्रा बस से नीचे उतर आई तो चालक ने उसे बस से कुचलने की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों के आते देख चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा के साथ शनिवार को स्कूल बस चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक ने छात्रा को बस से कुचलने की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर चालक बस लेकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि छात्रा जट्टारी के एक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल बस में बैठकर पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद सभी बच्चे स्कूल बस से वापस लौट रहे थे। छात्रा ने बताया कि वह घर तक आने पर बस में अकेली रह गई थी। इसी दौरान चालक उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि चालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा बस से नीचे उतर आई तो चालक ने उसे बस से कुचलने की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों के आते देख चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर आकर परिजनों के आपबीती बताई। उसके बाद थाने पहुंचकर गांव डेटा खुर्द निवासी बस चालक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी नारायणदत्त तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।