फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scam of crores, waiting for the order

Aligarh News: करोड़ों का घोटाला, आदेश का इंतजार, फिर होगी जांच

Thu, 10 Aug 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 01:32 AM IST
सार

सीएजी की इस रिपोर्ट में अलीगढ़ जनपद के कई निकायों और एडीए में कई करोड़ के घोटाले उजागर हुए हैं। अनियमित भुगतान और अधिकारियों की कारगुजारियों के चलते निकायों को आर्थिक नुकसान हुआ है। सीएजी के प्रयागराज कार्यालय द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गई है। सर्वाधिक दस सवाल अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के कार्यों पर हैं।

विज्ञापन
Scam of crores, waiting for the order
घोटाला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश स्तर पर स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने वर्ष 2018-19 की ऑडिट रिपोर्ट पेश कर करोड़ों के जो घोटाले उजागर किए हैं, उनसे जुड़े अधिकारियों में खलबली मची हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन को अभी शासन से आदेश मिलने का इंतजार है। आदेश मिलते ही इन मामलों की जांच शुरू कराई जाएगी। इसके बाद जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन


सीएजी की इस रिपोर्ट में अलीगढ़ जनपद के कई निकायों और एडीए में कई करोड़ के घोटाले उजागर हुए हैं। अनियमित भुगतान और अधिकारियों की कारगुजारियों के चलते निकायों को आर्थिक नुकसान हुआ है। सीएजी के प्रयागराज कार्यालय द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गई है। सर्वाधिक दस सवाल अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के कार्यों पर हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अतरौली नगर पालिका, पिलखना, विजयगढ़, छर्रा, बेसवां, जलाली, इगलास के कार्यों पर सवाल उठाए हैं। इस विषय में एडीए वीसी अतुल वत्स और एडीएम प्रशासन पंकज कुमार कहते हैं कि इस ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में शासन से आदेश मिलने पर जांच बैठाई जाएगी। कहां, किस स्तर से कमियां रही हैं और कौन इनके लिए जिम्मेदार है, जांच के बाद उनकी जवाबदेही और कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अतरौली - वर्ष 2016-17
- शासनादेशों के विरुद्ध 3 लाख 85 हजार 6 रुपये के शुभकामना संदेशों पर मितव्ययिता कर अमान्य भुगतान।
- आदर्श नगर योजना में छर्रा रोड पर स्वीकृत सड़क सुदृढ़ीकरण से इतर 10 लाख 70 हजार 283 रुपये का अनियमित भुगतान।
- गांव खेड़ा बंबा के कवर्ड सीसी नाला निर्माण के लिए स्वीकृत 27 लाख के विरुद्ध 16 लाख 61 हजार 947 का काल्पनिक आंगणन बनाकर बिना गुणवत्ता समझौते के अनियमित भुगतान।
- 13/14वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान में 1 करोड़ 10 लाख 12 हजार 563 रुपये का दुरुपयोग।
- नया सवेरा/आदर्श नगर योजना में अप्रयुक्त धनराशि 1 करोड़ 70 लाख 93 हजार 281 रुपये का कम होना आपत्तिजनक।
- स्टांप/अवस्थापना निधि में 6 लाख 46 हजार 122 रुपये कम होना आपत्तिजनक।

नगर पालिका अतरौली - वर्ष 2017-18
- इंटरलॉकिंग, सड़क, मिट्टी भराव आदि में 10 लाख 9 हजार 235 रुपये का अनियमित भुगतान।
- शिलान्यास/लोकार्पण आदि कार्यों में 15 लाख 82 हजार 752 रुपये का अपव्यय।
- शासनादेशों के विरुद्ध 3 लाख 13 हजार 120 रुपये के शुभकामना संदेशों पर मितव्ययिता कर अमान्य भुगतान।

नगर पंचायत पिलखना - वर्ष 2017-18
- राज्य वित्त आयोग के अनुदान से निर्माण कार्यों में 7 लाख 80 हजार 803 रुपये का अनियमित भुगतान।
- आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान में 4 लाख 56 हजार रुपये का अधिक भुगतान।
नगर पंचायत विजयगढ़ - वर्ष 2015-16 से 2016-17
-बिना किसी आधार जीआई सर्वे शुल्क निर्धारित कर 6.90 लाख रुपये का भुगतान।
- अंत्येष्टि स्थल निर्माण व इंटरलाकिंग में 3 लाख 10 हजार 570 रुपये का अनियमित भुगतान।
- नाला निर्माण में 4 लाख 54 हजार 427 रुपये का अनियमित भुगतान।

नगर पंचायत छर्रा - वर्ष 2010-11 से 2017-18
- लेबर सेस की आड़ में ठेकेदारों को 4 लाख 29 हजार 798 रुपये का अनियमित भुगतान।
- सड़क व नाली निर्माण में 3 लाख 1 हजार 592 रुपये का अनियमित भुगतान।
नगर पंचायत बेसवां - वर्ष 2016-17 व 2017-18
- मिट्टी भराव, इंटरलाकिंग, नाली निर्माण में 3 लाख 2 हजार 392 रुपये का अनियमित भुगतान।
- ठेका वसूली न होने के कारण 5 लाख 99 हजार 905 रुपये का नुकसान।

नगर पंचायत जलाली - वर्ष 2017-18
- ठेकेदरों के भुगतान में 13 लाख 10 हजार 929 रुपये की अनियमितता।
नगर पंचायत इगलास : वर्ष 2017-18
- नगर पंचायत मंदिर व पार्क के स्वीकृत मद से अन्य मद में कार्य कराकर 8 लाख 17 हजार 298 रुपये का अनियमित भुगतान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed