फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SBI manager died after falling from roof in suspicious condition in aligarh

यूपी: बहनोई के घर आए एसबीआई प्रबंधक की अपार्टमेंट से गिरकर मौत, आत्महत्या व हादसे को जोड़कर जांच कर रही पुलिस

Tue, 01 Dec 2020 12:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
SBI manager died after falling from roof in suspicious condition in aligarh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के बेला मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट में लखीमपुर से बहनोई के घर आए एसबीआई के बैंक मैनेजर की सोमवार को संदिग्ध हालत में छत से गिरकर मौत हो गई। हालांकि आनन-फानन बैंक मैनेजर को जेएन मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया। मगर काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन


पुलिस ने शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस इसे आत्महत्या और हादसा दोनों से जोड़कर जांच की बात कह रही है। मूल रूप से हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गोसगंज निवासी 38 वर्षीय निशांत यादव पुत्र प्रेम सिंह लखीमपुर जिले के मिलानी कस्बे की एसबीआई शाखा में बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


हाल ही में बैंक में अवकाश होने के कारण यहां बेला मार्ग ज्ञान अपार्टमेंट निवासी बहनोई सोमनाथ के घर आए थे। परिवार ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके अनुसार तड़के पांच बजे के आसपास वह अपार्टमेंट की छत पर टहल रहे थे। तभी अचानक पैर फिसल गया और 5वीं मंजिल से छत से सीधे सड़क पर आ गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख आसपास टहलने निकले लोगों ने शोर मचाया तो अपार्टमेंट में भगदड़ का माहौल बन गया। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी स्टाफ के जरिये मिली सूचना पर बैंक प्रबंधक के रिश्तेदार नीचे आ गए और आनन-फानन निशांत को बिना पुलिस को सूचना दिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

शाम को मेडिकल कॉलेज में निशांत की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर क्वार्सी पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू की। इधर, मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में परिजनों ने स्वीकारा है कि वह पिछले कई दिनों से तनाव में थे। क्वार्सी थाने के एसएसआई चंचल सिरोही ने बताया कि बैंक प्रबंधक की मौत अपार्टमेंट की छत से गिरकर हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। 

यह आत्महत्या है या हादसा, जांच के बाद ही साफ होगा। हालांकि परिवार इसे इत्तेफाकिया दुर्घटना ही मान रहे हैं। इससे ज्यादा परिवार कुछ बता भी नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed