फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Save the society from corona... do get vaccinated

कोरोना से समाज को बचाएं... टीका जरूर लगवाएं

Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Save the society from corona... do get vaccinated
जोनी फास्टर। - फोटो : CITY OFFICE
हम कोरोना की तीसरी लहर को वैक्सीन के दम पर ही रोकने में सफल रहे। अब कोरोना धीरे-धीरे अपना असर फिर दिखा रहा है। इसलिए हमें जरूरत है सतर्कता और सावधानी की। उससे ज्यादा जरूरत है, लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन लगवाने की, जिनके वैक्सीन नहीं लगी है।
विज्ञापन

इसको लेकर जिले के प्रमुख लोगों ने अपील की है कि कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं। आपके आसपास के जो लोग रह गए हैं, उनको वैक्सीन के लिए प्रेरित करें ताकि हमारा समाज स्वस्थ रह सके और कोरोना हमसे दूर रहे।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर का असर सभी ने देखा है। उस दौर को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, मगर तीसरी लहर को हमने काफी हद तक रोक लिया। इसकी वजह कोविड प्रोटोकॉल व कोविड रोधी वैक्सीन है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई, उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। अब हमें आगे इसी रफ्तार से वैक्सीन लगवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैंने कोरोना की तीनों डोज ले ली हैं। मैं खुद इसका प्रभाव देख चुका हूं। यह महामारी के समय में बेहद कारगर है। यह महामारी के समय के नुकसान को बचाती है। इसलिए जो भी इससे बचे हैं, वह वैक्सीन अवश्य लगवा लें, क्योंकि जब तक हम सजग नहीं होंगे तो समाज को कैसे बचाएंगे। इससे हम खुद और हमारे बच्चे भी बचेंगे। यह सभी आयु वर्ग के लिए है। - सुबोध नंदन शर्मा, पर्यावरणविद्
- मैंने खुद कोरोना की तीनों डोज लगवाई हैं। जिले वासियों से अपील है कि वह वैक्सीन लगवा लें। कोरोना की तीसरी लहर दुनिया में आई, मगर हमारे देश में इसका ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया, क्योंकि हमने पर्याप्त संख्या में वैक्सीन लगवाई थी। यह हमारी उपलब्धि है। हमारे वैज्ञानिकों ने जो जीवन रक्षक अविष्कार किया है, उसका लाभ लें। - महंत कौशलनाथ, गिलहराज मंदिर
- कोविड-19 महामारी है। इस बीमारी ने दो वर्षों से पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है। इस बीमारी से निपटने के लिए जो कारगर और मुफीद इलाज है, वह सिर्फ कोविड रोधी वैक्सीन है। जिन बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने टीका नहीं लगवाया है, वह जरूर लगवा लें, ताकि इस बीमारी से बच सकें और जिंदगी सुरक्षित रहे। - मोहम्मद खालिद हमीद, शहर मुफ्ती
- कोरोना से जुड़ा मंजर देख चुके हैं। लिहाजा, सरकार के निर्देश का पालन करना होगा, जितनी जल्दी हो सके, हर उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाना चाहिए, ताकि दोबारा यह बीमारी न फैले। अपनी सेहत के साथ दूसरे की सेहत का भी ख्याल रखना होगा, क्योंकि वह परिवार और देश से जुड़े हैं। - जॉनी फॉस्टर, शायर, संगीतकार

- कोरोना टीकाकरण में अलीगढ़ काफी पीछे है। खासकर 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का अभी पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हुआ है। सरकार ने प्रथम डोज के समय की अवधि को घटा दिया है। ऐसे में सभी लोगों का टीकाकरण होना जरूरी है। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें इससे सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए अपने को सुरक्षित करने के लिए न केवल खुद का टीकाकरण कराएं बल्कि परिजनों व पड़ोसियों को भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी
ये हैं आंकड़े
- 59.99 लाख कुल वैक्सीन अब तक अपने जिले में लगी हैं
- 12-14 और 15-17 आयु वर्ग में बेहद कम लगी हैं डोज
- 25750 मरीज अब तक अपने जिले में संक्रमित पाए गए
- 05 मरीज बुधवार सुबह तक जिले में सक्रिय घोषित हैं

शहर मुफ्ती खालिद हमीद।

शहर मुफ्ती खालिद हमीद। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed