फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satish gautam said, Aligarh muslim University Celebrate Raja Mahendra Pratap Birthday

एएमयू राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन मनाए या उनकी जमीन वापस करेः सतीश गौतम

Mon, 02 Dec 2019 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Satish gautam said, Aligarh muslim University Celebrate Raja Mahendra Pratap Birthday
राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिवस सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिं? - फोटो : CITY OFFICE
सांसद सतीश कुमार गौतम ने एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर एएमयू को रहना है तो उसे सर सैयद की ही तरह राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन भी मनाना होगा और उन पर सेमिनार भी कराना होगा। यदि यह विश्वविद्यालय ऐसा नहीं कर पा रहा है तो उनकी जमीन वापस कर दे। सांसद के बयान के बाद एक बार फिर यहां की राजनीति गरमाने की आशंका है।
विज्ञापन

तस्वीर महल चौराहे पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप नहीं होते तो एएमयू नहीं होती। जिस राजा की जमीन पर एएमयू है, वहां उनकी जयंती नहीं मनाई जाती है। पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह ने राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर सेमिनार कराने का वादा किया था पर वह अब तक पूरा नहीं हुआ। एएमयू में जिस तरह सर सैयद की जयंती मनाई जाती है, वैसे ही राजा महेंद्र प्रताप के जयंती मनाई जाए अन्यथा जमीन वापस कर दी जाए। उन्होंने कहा कि 2014 में जब पहली बार सांसद बने तो सर सैयद दिवस पर खैर में कार्यक्रम आयोजित हुआ था।
विज्ञापन

उसमें सात सांसद एवं एक पूर्व सांसद शामिल हुए थे। उसी समय एएमयू के निर्माण में राजा महेंद्र प्रताप के योगदान की जानकारी हुई। उल्लेखनीय है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती को लेकर सांसद का पहले भी एएमयू से टकराव हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजा महेंद्र प्रताप के बहाने कई बार एएमयू पर निशाना साध चुके हैं। मुद्दा की प्रासंगिकता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का ऐलान कर चुके हैं और उस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed