फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satish Chandra Mishra will also go to Hathras after Aligarh

सतीश चंद्र मिश्रा अलीगढ़ के बाद हाथरस भी जाएंगे

Mon, 02 Aug 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Satish Chandra Mishra will also go to Hathras after Aligarh
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आगामी तीन अगस्त को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अलीगढ़ के बाद वह हाथरस के प्रस्तावित सम्मेलन में शामिल होंगे। गौर हो कि अलीगढ़ से पूर्व बसपाई एवं पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने और हाथरस के दिग्गज नेता पूर्व कबीना मंत्री रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित करने के बाद पार्टी का प्रदर्शन लगातार प्रभावित हो रहा है। इसीलिए सतीश मिश्रा का आना कई मायने रखता है। वह विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को ब्राह्मण और दूसरे वर्गों में पुरानी लोकप्रियता दिलाने की कवायद करने आ रहे हैं। इधर, बसपाइयों ने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों से संपर्क शुरू कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने रविवार को ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उनके साथ मंडल संयोजक शिवकांत शर्मा, पूर्व वामसेफ कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष लवकुश शर्मा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed