फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satha Sugar mill

अलीगढ़ः साथा चीनी मिल संचालन को लेकर एक्शन में डीएम

Fri, 10 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Satha Sugar mill
साथा चीनी मिल की जर्जर मशीनें। - फोटो : JAWAN
साथा चीनी मिल के संचालन को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे एक्शन में आ गई हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को मेंटेनेंस कर रही कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अफसरों की बैठक बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने हर सूरत में 15 दिसंबर तक मिल का संचालन शुरू करने के आदेश दिए। स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय पर मिल का संचालन शुरू नहीं किया गया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर संबंधित अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

साथा चीनी मिल के संचालन की तिथि दो बार बदल चुकी है। सबसे पहले दस दिसंबर से मिल का संचालन करने की बात कही गई। उसके बाद यह तिथि 15 दिसंबर हो गई। अब मिल का संचालन 20 से 25 दिसंबर के मध्य शुरू करने की बात कही जा रही है। अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दि किसान सहकारी चीनी मिल साथा के संचालन के संबंध में बैठक बुलाई। उन्होंने प्रबंधक चीनी मिल द्वारा दिए गए आश्वासन के मुताबिक साथा मिल संचालित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने दिए गए आश्वासन के बावजूद मिल का समय पर संचालन न होना बड़े ही शर्म की बात है। उन्होंने प्रबंधक चीनी मिल को निर्देशित किया कि वह मानव श्रम एवं टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं और स्वयं उनके द्वारा दी गई तिथि पर चीनी मिल को संचालित कराएं।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल साथा के मरम्मत एवं सफल संचालन के लिए एक बड़ी धनराशि शासन से आवंटित की गई थी। चीनी मिल प्रबंधक द्वारा कार्य प्रारंभ तो किया गया परंतु अपेक्षानुरूप कार्य में गति दिखाई न देने पर जिला मजिस्ट्रेट ने चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में दिन-रात एक कर रही है। आने वाले समय में जनपद में वीआईपी कार्यक्रम लगने की संभावना है। किसानों की मांग पर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा 15 दिसंबर तक चीनी मिल की शुरुआत होने की बात कही गई थी। ऐसे में समय पर चीनी मिल प्रारंभ न होने पर लापरवाही तय करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एडीएम वित्त को निर्देशित किया कि यदि मिल द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप संचालित नहीं होती है तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत की जाए। उन्होंने कहा कि वह मानव श्रम बढ़ाकर दिन रात काम करते हुए दी गई तिथि पर हर हालत में चीनी मिल शुरू कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त विधान जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, डीसीओ सर्वेश यादव, प्रबंधक चीनी मिल रामकिशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed