फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sarafa market closed against raid

अलीगढ़ः छापे के विरोध में सराफा बाजार बंद, कुछ दुकानें खुलीं

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sarafa market closed against raid
सोनी ज्वैलर्स मालिक के घर पर के बाहर खड़े अनिल पाराशर और शहर विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
छापे के विरोध में सराफा बाजार बंद, कुछ दुकानें खुलीं
विज्ञापन

आयकर विभाग के छापे के विरोध में रविवार को स्वर्णकारों ने सराफा बाजार बंद करा दिया। अलीगढ़ सराफा कमेटी के महामंत्री अतुल सराफ ने बताया कि कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद किया गया है। आरोप लगाया कि सपा मानसिकता वाले अधिकारी गलत तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं। रविवार को अवकाश होता है, तो कार्रवाई कैसी। उन्होंने कहा कि रविवार को सीएम की सभा के दौरान यह कार्रवाई गलत है। मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।
कार्रवाई के कारण देर से खुले बाजार
आयकर विभाग के छापे के चलते शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चर्चा थी कि चुनाव के समय में यह कार्रवाई गलत है। फूल चौराहे के पास बड़ा बाजार, मानिक चौक, दही वाली गली सहित अन्य बाजारों के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल रहा। वहीं, फूल चौराहे के आसपास के बाजार भी देर से खुले।
विज्ञापन

विधायकों को घर के अंदर नहीं घुसने दिया
सोनी ज्वैलर्स पर कार्रवाई की सूचना पर शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर भी उनके आवास पर पहुंच गए। इस दौरान आयकर की टीम से उनकी बहस भी हुई। उन्होंने कारोबारी से बात करने व घर के अंदर जाने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। काफी देर तक बाहर खड़े रहने के बाद खिड़की से ही उनकी सराफा कारोबारी से बात हो पाई। इसके बाद वह चले गए। भाजपा नेता डा. राजीव अग्रवाल भी पहुंचे। कोल्ड स्टोरेज के समन्वयक मनोज अग्रवाल, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी, समेत अन्य व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed